Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

 एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के खिलाफ 45 से अधिक जगहों पर मारे छापे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 08, 2021 17:03 PM IST
 एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के खिलाफ 45 से अधिक जगहों पर मारे छापे

श्रीनगर, 08 अगस्त। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े सदस्यों के खिलाफ रविवार को कई स्थानों पर छापे मारे। करीब दो साल पहले केंद्र ने आतंकवाद रोधी कानूनों के तहत इस धार्मिक समूह पर प्रतिबंध लगाया था। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के लगभग सभी जिलों और जम्मू क्षेत्र में रामबन, किश्तवाड़, डोडा और राजौरी समेत कुछ जिलों में जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के मकानों तथा कार्यालयों पर 45 से अधिक जगहों पर छापे मारे गए।

 

 

केंद्र ने फरवरी 2019 में आतंकवाद रोधी कानूनों के तहत इस आधार पर जमात-ए-इस्लामी को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था कि वह आतंकवादी संगठनों के करीबी संपर्क में था और उसके पूर्ववर्ती राज्य में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ाने की आशंका थी। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मामलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत इस समूह को प्रतिबंधित करने वाली अधिसूचना जारी की थी।

 

 

अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से कुछ महीने पहले ही यह प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के सैकड़ों सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के इन छापों में पुलिस और सीआरपीएफ ने भी सहयोग दिया। ये छापे समूह की आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले की जांच के संबंध में मारे गए। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर तलाशी चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

एनकाउंटर : राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुनर्निर्माण : गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान : पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

आतंक से लोहा : पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

नापाक हरकत : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

आतंक का सफाया : कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

क्रैश लैंडिंग : सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

कुदरत का कहर : बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

VIDEO POST

View All Videos
X