Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, March 17, 2022 18:16 PM IST
पांगी घाटी में पंगवाल स्नो फेस्टिवल का आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

पांगी (चंबा), 17 मार्च। चलो चंबा अभियान के तहत "पंगवाल स्नो फेस्टिवल" का आगाज पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ और सुराल में हुआ। आवासीय आयुक्त बलवान चंद ने दीप प्रज्वलित कर   फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में बर्फ से संबंधित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस दौरान युवा मंडल और सुराल स्पोर्ट्स क्लब के युवाओं ने बर्फ से अलग -अलग आकृतियां बनाई, जो उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। महिला मंडल सुराल, धरवास और लूज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जबकि छोटे बच्चों ने भी पारम्परिक पोशाकें पहन कर कार्यक्रम को और आकर्षित बनाया।

 

इसी तरह दोपहर बाद सुराल भटोरी के बोध गोम्पा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुराल भटोरी की महिला मंडल, राजकीय महाविद्यालय किलाड़ व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुराल के छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 

इस दौरान आवासीय आयुक्‍त ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से  लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और फेस्टिवल को हर साल मनाते रहें और लोग बढ़-चढ़कर इन फेस्टिवल में भाग ले।

 

उन्होंने कहा कि किलाड़ के रामलीला मैदान में भी "पंगवाल स्नो फेस्टिवल " के तहत "हिम ईरा" उत्सव मनाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को भी सुराल और किलाड़ में कार्यक्रम जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त फेस्टिवल के तहत 18 को होली कार्यक्रम, 19-21 मार्च को किलाड़ के रामलीला मैदान में जबकि 20 मार्च को सेचु में भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जबकि 22 मार्च को फेस्टिवल का समापन किलाड़ में किया जाएगा।

 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X