
जुब्बल(शिमला), 08 मई। बॉलीबुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा ने हाटकोटी मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने बेटे-बेटी का मुंडन संस्कार करवाया। इस दौरान प्रीटी जिंटा के के साथ माता नील प्रभा जिंटा, पति, दोनों बच्चे और भाई दीपक जिंटा भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार प्रीटी जुब्बल के नंदपुर में अपने मामा राजेंद्र छाजटा व यशवंत छाजटा के यहां रुकी हुई हैं।
सोमवार को वह अपने परिवार के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे हाटकोटी मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना के बाद मामा के घर लौट आईं। ज्ञात रहे कि प्रीटी इन दिनों अमेरिका में रहती है। आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकीन प्रीटी जिंटा इन दिनों अपनी टीम की हौसला अफजाई करने भारत में हैं और अक्सर क्रिकेट मैदान में नजर आती हैं।
ज्ञात रहे कि शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। उनकी पिछली फिल्म वर्ष 2018 में 'भैयाजी सुपरहिट' आई थी। उनकी शादी 29 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ के साथ हुई है। वे 18 नवंबर 2021 को जुड़वा बच्चों की मां बनीं। प्रीटी के बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है।







