Thursday, March 28, 2024
BREAKING
दावा करते हैं संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर ओपीएस व 1500 पेंशन दी और एक लाख राजस्व मामले निपटा लिखा नया अध्यायः नेगी रामपुर में दोस्‍तों के पास होली खेलने गए युवक की हत्‍या दो लोगों की खूनी झड़प में हुई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार विश्वासघात करने वालों को जनता देगी जवाब, हारेंगे बागी: कांग्रेस भाजपा में शामिल कांग्रेस के 6 बागियों को विस का टिकट मिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल: जयराम ठाकुर भाजपा की चाल, चेहरा, चरित्र बेनकाब,शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें: कांग्रेस झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस 6 बागी, 3 निर्दलीय विधायक भाजपाई हुए, सुक्‍खू सरकार का फैसला जनता पर
 

इस बार कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है रक्षा बंधन पर्व: पंडित डोगरा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 07, 2022 18:03 PM IST
इस बार कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है रक्षा बंधन पर्व: पंडित डोगरा

चंबा, 07 अगस्‍त। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन इस साल कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। साल 2022 में रक्षा बंधन के दिन सौभाग्य व आयुष्मान योग बन रहा है। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक ज्योतिष के ज्ञाता पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार, आयुष्मान व सौभाग्य योग में भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ माना जाता है।

 

मान्यता है कि इस योग में शुभ कार्यों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र प्रदोष काल में भी बांध सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष काल में किये गए कार्यों का पुण्य फल मिलता है। इसके साथ ही भगवान शंकर के प्रसन्न होने की मान्यता है।

 

रक्षा बंधन 2022

 

रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल सावन मास की पूर्णिमा 11 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को है। रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 11 अगस्त को रात 08: 51 बजे से 09:13 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। प्रदोष काल की अवधि 22 मिनट की है।

 

शुभ मुहूर्त

 

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 11 अगस्त  2022 को 10:38 बजे पूर्णिमा शुरू होंगी। तिथि समाप्त 12 अगस्त 2022 को 07:05 तक रहेगी। शास्त्रों मे भद्राकाल में राखी बांधना निषेध माना गया है। पंडित डोगरा ने कहा की भद्रा के मुखकाल का विशेष रूप से त्याग करना चाहिए, जिसका समय शाम 18:20 से 20:02 तक रहेगा। परन्तु भद्रा पूंछकाल जिस का समय सायं 17:18 से 18:19 तक रहेगा, जिसमें रक्षा बंधन करना शुभ है। पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर में प्राचीन काल से ही उदय व्यापनी पूर्णिमा के दिन ही सुबह ही रक्षा बंधन पर्व मनाने का प्रचालन है। इसलिए 12 अगस्त 2022 को 07:06 बजे से पहले ही उदय कलिका पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन पर्व मना सकते हैं।

 

राखी बांधने का सही तरीका

 

पंडित डोगरा के अनुसार, राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। बहनों को पूजा की थाली में चावल, रौली, राखी, दीपक आदि रखना चाहिए। इसके बाद बहन को भाई के अनामिका अंगुली से तिलक करना चाहिए। तिलक के बाद भाई के माथे पर अक्षत लगाएं। अक्षत अखंड शुभता को दर्शाते हैं। उसके बाद भाई की आरती उतारनी चाहिए और उसके जीवन की मंगल कामना करनी चाहिए। कुछ जगहों पर भाई की सिक्के से नजर उतारने की भी परंपरा है।

 

अफवाहें, भ्रम और निवारण

 

वर्ष 2022 में श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त (गुरुवार) को मनाई जानी है। विभिन्न लोगों का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार भद्रा है, जो कि अशुभ है। परंतु 11 अगस्त की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, एवं चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी। अच्छे चौघडि़ए और होरा के अनुसार राखी बांधकर त्यौहार मना सकते हैं। पंडित डोगरा के अनुसार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है। चंद्रमा जब मेष, वृष, मिथुन या वृश्चिक में रहता है तब भद्रा का वास स्वर्गलोक में रहता है। कन्या, तुला, धनु या मकर राशि में चंद्रमा के स्थित होने पर भद्रा पाताल लोक में होती है। भद्रा जिस लोक में रहती है वही प्रभावी रहती है। इस प्रकार जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होगा तभी वह पृथ्वी पर असर करेगी अन्यथा नहीं। जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में होगी तब वह शुभ फलदायी कहलाएगी। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा का पाताल लोक (नागलोक) में वास शुभ फलदायी होता है।

 

राशिफलः जानें अपने नक्षत्रों के बारे में, करें ये उपाय

Rashifal : राशिफलः जानें अपने नक्षत्रों के बारे में, करें ये उपाय

पढ़ें कैसा रहेगा नवसंवत,अपदस्थ होगा बड़ा नेता, 1563 साल बाद बना संयोग

भविष्‍यवाणी : पढ़ें कैसा रहेगा नवसंवत,अपदस्थ होगा बड़ा नेता, 1563 साल बाद बना संयोग

लंबी पारी खेलेंगे भगवंत मान, मोदी और मान का अंक 8: पंडित शशिपाल

अंक ज्योतिष : लंबी पारी खेलेंगे भगवंत मान, मोदी और मान का अंक 8: पंडित शशिपाल

देव गुरू 24 को हो रहे अस्त, नेताओं का जेल यात्रा का योग: पंडित शशिपाल डोगरा

अप्रत्याशित होंगे चुनाव परिणाम : देव गुरू 24 को हो रहे अस्त, नेताओं का जेल यात्रा का योग: पंडित शशिपाल डोगरा

जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 07.09.2021 मंगलवार

भविष्यफल : जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 07.09.2021 मंगलवार

जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 06.09.2021 सोमवार

भविष्यफल : जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 06.09.2021 सोमवार

जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 05.09.2021 रविवार

भविष्यफल : जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 05.09.2021 रविवार

जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 04.09.2021 शनिवार

: जानें क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल, दिनांक 04.09.2021 शनिवार

VIDEO POST

View All Videos
X