
शिमला, 15 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग ने कड़े प्रबंध करना शुरू कर दिए हैं। इसके तहत आयोग के निर्देश पर सरकार ने 12 जिला लोक संपर्क अधिकारियों(DPRO) को तब्दील कर दिया है। शनिवार को जारी अधिसूचना में शिमला के डीपीआरओ संजय सूद को बिलासपुर भेजा गया है, जबकि कुलदीप कुमार को बिलासपुर से शिमला में ट्रांस्फर किया गया है।
इसी तरह मंडी के डीपीआरओ सचिन को कांगड़ा, कांगड़ा के डीपीआरओ विनय शर्मा को मंडी, अरुण पटियाल को ऊना से डीपीआरओ शिमला लगाया गया है। वहीं हमीरपुर की डीपीआरओ मीना बेदी को ऊना भेजा गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला में तैनात अनिल गुलेरिया को हमीरपुर का डीपीआरओ लगाया गया है।
इसी कड़ी में सुभाष चंद को केलांग से डीपीआरओ चंबा और खेम चंद को चंबा से केलांग भेजा गया है। सिरमौर के डीपीआरओ सिंपल सकलानी को किन्नौर, कुल्लू से डीपीआरओ प्रेम लाल को सिरमौर और किन्नौर के डीपीआरओ नरेंद्र कुमार को कुल्लू तैनात किया गया है।







