Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, सुधार के संकेत व प्रति व्‍यक्‍ति आय बढ़ी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, March 16, 2023 18:53 PM IST
सीएम ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, सुधार के संकेत व प्रति व्‍यक्‍ति आय बढ़ी

शिमला, 16 मार्च। विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी। इसमें हिमाचल की अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेत मिले हैं। पिछले एक साल में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है, तो वही वास्‍तविक जीडीपी पिछली बार की तुलना में कम रहने के संकेत भी मिले हैं। वास्‍तविक जीडीपी पिछले साल की 7.6 फीसदी की तुलना में इस बार 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है।

 

इकोनॉमिक सर्वे में स्थिर भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 8143 करोड़ बढ़कर 1,34,576 करोड़ हो गया है। प्रचलित भागों पर राज्य की जीडीपी 1,95,404 करोड़ रुपए हो गई है। इसके साथ ही राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2,01,271 रुपए से बढ़कर 2,22,227 रुपए हो गई है। यह राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 51,607 रुपए अधिक है। राज्य की जीडीपी में कृषि और संबंधित क्षेत्रों का योगदान बढ़कर 24,847 करोड हो गया है। यह वृद्धि पिछले साल से 2 फ़ीसदी की है।

 

औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 79,284 करोड का रहने की उम्मीद है। इसमें खनन क्षेत्र भी शामिल है। उद्योग क्षेत्र का योगदान 7.1 फ़ीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र भी अब रिकवरी के संकेत दे रहा है। पिछले 2 साल में कोरोना के कारण आई पर्यटकों की कमी के बाद वर्ष 2022 में एक करोड़ 51 लाख पर्यटक हिमाचल आए हैं, जिससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। जहां तक महंगाई की बात है तो चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक राज्य स्तर के थोक मूल्य मुद्रास्फीति 15.4 फ़ीसदी से गिरकर 5.0 फ़ीसदी हो गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 3.2 और 7.2 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव आया है। चालू वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश में मध्यम मुद्रास्फीति है। यानी महंगाई दर को नियंत्रित बताया गया है।

 

आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि हिमाचल प्रदेश में महिलाएं अखिल भारतीय स्तर पर और पड़ोसी राज्यों की तुलना में आर्थिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। यह प्रतिशत 50.5 फ़ीसदी के आसपास है। जहां तक बेरोजगारी की बात है तो सभी पड़ोसी राज्य और अखिल भारतीय स्तर की मुकाबले हिमाचल में बेरोजगारी दर सबसे कम 4 फ़ीसदी दर्ज की गई है। यह दर अखिल भारतीय स्तर पर 4.1 फ़ीसदी, उत्तराखंड 7.8 फीसदी, पंजाब 6.4 फीसदी और हरियाणा में 9.0 फीसदी रही है। अब राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट होगा।

इसके अलावा पर्यटकों का आगमन भी प्रदेश में कोरोला काल पूर्व के स्‍तर पर पहुंचने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन की मांग के मुख्य संकेतकों में से एक है। कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटकों का आगमन 2020 में 32.13 लाख से बढ़कर 2021 में 56.37 लाख और 2022 में कुल मिलाकर 150.99 लाख हो गया है। इससे पता चलता है कि पर्यटकों का आगमन पूर्व-महामारी के स्तर तक पहुंच रहा है।

 

चालू वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से दिसंबर तक, राज्य स्तर पर थोक मूल्य मुद्रास्फीति 15.4 प्रतिशत से गिरकर 5.0 प्रतिशत हो गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपी.आई.) में 3.2 और 7.2 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव आया। चालू वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश में मध्यम मुद्रास्फीति है, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (संयुक्त) जो दिसंबर-2022 (अस्थिर) में 3.9 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

प्रचलित भावों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (जी.एस.वी.ए.) में कृषि क्षेत्र का योगदान 2018-19 में ₹17,767 करोड़ से 40 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में (अग्रिम अनुमान) ₹24,847 करोड़ हो गया है। 2018-19 से 2022-23 के बीच (2018-19 में ₹10,286 करोड़ से 2022-23 में ₹15,561 करोड़ तक) प्रचलित कीमतों पर फसलों के( जी.एस.वी.ए. में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X