Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कर्नाटक जीत की खुशखबरी से पहले बजरंगबली की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम ने दी बधाई

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, May 13, 2023 17:31 PM IST
कर्नाटक जीत की खुशखबरी से पहले बजरंगबली की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम ने दी बधाई

शिमला, 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा जाखु हनुमान मंदिर पहुंची और उन्‍होंने हनुमान जी की शरण में आकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्‍होंने आम लोगों के साथ बातचीत की और फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही छुट्टियां बिताने शिमला अपने घर छराबड़ा पहुंची थी। वहीं बीते रोज़ सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची हैं।

 

वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत को कांग्रेस बजरंग बली के आशीर्वाद से जोड़ रही है और भाजपा की करारी हार को बजरंगबली को लेकर किए गए दुष्‍प्रचार का परिणाम भी बता रही है। हालांकि कांग्रेस ने कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा, मगर बीच में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात पर भाजपा ने इसे राम भक्‍त बजरंगबली के साथ जोड़ कर धार्मिक रंग देन की कोशिश की।

 

खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभाओं में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर भाजपा की नैया पार लगाने की नाकाम कोशिश की। फिलहाल हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सत्ता में लाई है।

 

 

वहीं कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक में पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया है। इसलिए जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सत्ता में लाया है। इसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाईकमान बधाई के पात्र हैं।

 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान को जीत के लिए बधाई दी। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास ठप पड़ा था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक से आते हैं।

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X