Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में भाजपा की राह नहीं आसान, पढ़ें पं शशिपाल डोगरा की अंक गणना

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 06, 2022 17:28 PM IST
हिमाचल में भाजपा की राह नहीं आसान, पढ़ें पं शशिपाल डोगरा की अंक गणना

हिमाचल प्रदेश में चल रहे सत्ता के महाकुंभ पर विशेष गणना करके दोनों प्रमुख दलों की वस्तुस्थिति इस प्रकार से है:

 

इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 दिनों के भीतर ही लगने वाले दो ग्रहण (25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण व 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण) सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं है।

 

यह विधानसभा चुनाव एक इतिहास बनाएगा। अगले माह 8 दिसंबर को परिणाम आना है जो शनि का अंक है। शनि न्याय और राजनीति का कारक है। कुछ नेताओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसके कारण इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है।

 

ऐसे लोगों को सत्ता सुख देगा जिसकी कल्पना नहीं की होगी। आने वाली 12 नवंबर, 2022 को प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसका परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को आएगा।

 

इस वक्त प्रदेश में भाजपा सत्तासीन है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी है। भाजपा का 1 अंक है, वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। यह दोनों ही अंक आपस में शत्रु हैं। वर्ष 2022 के 6 अंक पर होने वाले इन विधानसभा चुनावों में 6 अंक शुक्र जहां भाजपा के 1 अंक सूर्य का शत्रु हैं, वहीं कांग्रेस के 8 अंक शनि का मित्र अंक है। इसके कारण कांग्रेस को इस चुनाव में लाभ मिलता दिख रहा है।

 

अंकों की विडंबना देखो, जो बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है ओपीएस का उसका अंक (6 + 7 + 1 = 14, =1 + 4 = 5) अंक बनता है, यह बुध का अंक है। जहां बुध-सूर्य के अंक के साथ हमेशा चलता है, वहीं वो 8 अंक का मित्र भी है। भाजपा सरकार डबल इंजन की बात करती है। उस डबल इंजन का अंक (4 + 6 + 3 + 2 + 3 + 5 + 5 + 5 + 7 + 9 + 5 + 5 = 59, =5 + 9 = 14, = 1 + 4 = 5 अंक) बनता है। 14वीं विधानसभा है, उसका भी 1 + 4 = 5 अंक। बार-बार 5 अंक का आना द्विजन्मा योग बनाता है, जोकि शुभ नहीं माना जाता।

 

बुध वाणी को खराब करता है। नेताओं को वाणी पर संयम रखना होगा। इसी माह 12 नवंबर को चुनाव हैं, जिसका अंक 1 + 2 = 3 अंक बनता है। जो गुरु का अंक है। 5 अंक बुध, 3 अंक गुरु का शत्रु अंक है। इसके कारण जनता सत्ता के खिलाफ मत दे सकती है। परिवर्तन चाह सकती है। अंक गणना भाजपा को सत्ता सुख से वंचित करवा सकती है। भाजपा की राह आसान नहीं लग रही और विपक्ष में बैठी कांग्रेस योजना के साथ चले तो लाभ मिल सकता है, बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

 

-पंडित शशिपाल डोगरा(जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष)

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X