Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम की अध्‍यक्षता में 883 करोड़ रुपये निवेश की 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 15, 2025 18:33 PM IST
सीएम की अध्‍यक्षता में 883 करोड़ रुपये निवेश की 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी

शिमला, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस प्रस्तावों पर लगभग 883.36 करोड़ रुपये का संभावित निवेश होगा और लगभग 2830 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश सर्वाधिक पसंदीदा गंतव्य के रूप में निवेश को आकर्षित कर रहा है।

प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित नए प्रस्तावों में कैप्सूल, टैबलेट, लिक्विड आदि के विनिर्माण के लिए मैसर्स बाउजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, किरपालपुर, जिला सोलन, पीयूएफ पैनल के विनिर्माण के लिए मैसर्स जय पाली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 2, औद्योगिक क्षेत्र, मंझोली नालागढ़ जिला सोलन, कोरोगेटेड बॉक्सिस के विनिर्माण के लिए मैसर्स रिच प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, जिला सोलन, सोलन, लिक्विड, टैबलेट, कैप्सूल के विनिर्माण के लिए मैसर्स रिजलिन्स हैल्थकेंयर, औद्योगिक क्षेत्र भूड, तहसील बद्दी जिला सोलन।

 

मैसर्स इंडो स्पिरिट्स तहसील नाहन, जिला सिरमौर, आईएमएफएल और देशी शराब के विनिर्माण के लिए, मैसर्स श्री कौमुदी टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, चनौर, जिला कांगड़ा, टेक्सटाइल फैब्रिक तौलिया के विनिर्माण के लिए, मैसर्स एफिशिएंट क्रॉप कंट्रोल, नालागढ़ जिला सोलन, जिंक पाउडर आदि के विनिर्माण के लिए, मैसर्स एसए कंसल्टेंसी एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र, मंझोली, तहसील नालागढ़ जिला सोलन, मलहम, टैबलेट, कैप्सूल के विनिर्माण के लिए, मैसर्स बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स लिमिटेड यूनिट-4, बद्दी, जिला सोलन, प्लास्टिक फिल्म, पीवीसी फिल्म आदि के विनिर्माण के लिए, मैसर्स तिवारी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, मंझोली, नालागढ़ जिला सोलन, टैबलेट, कैप्सूल आदि के विनिर्माण के लिए मैसर्स माइक्रो फार्मा मंझोली नालागढ़ जिला सोलन, टैबलेट इंजेक्शन, ड्राई पाउडर आदि के निर्माण के लिए अनुमोदित नए प्रस्तावों में शामिल हैं।

 

प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित विस्तार प्रस्तावों में ओरल सस्पेंशन, इंजेक्शन, टैबलेट, कैप्सूल के विनिर्माण के लिए मैसर्स क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र, राजा का बाग, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, मैसर्स वर्धमान स्पिनिंग मिल्स बद्दी, जिला सोलन, कॉटन और ब्लैंडिड यार्न के विनिर्माण के लिए वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, बद्दी, जिला सोलन की मैसर्स ऑरो स्पिनिंग मिल्स इकाई कॉटन और ब्लेंडेड यार्न के विनिर्माण के लिए, मैसर्स ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नालागढ़ जिला सोलन, डेकोरेटिव लेमिनेट के विनिर्माण के लिए, मेसर्स अमेर सिल केटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, गगरेट, जिला ऊना, पॉलिएस्टर यार्न तकनीकी टेक्सटाइल आदि के विनिर्माण के लिए, मेसर्स विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट 2, गांव कौंडी, तहसील बद्दी, जिला सोलन, यार्न, कॉटन फ्लीस के विनिर्माण के लिए, मैसर्स एक्वा विटो लेबोरेटरीज, गांव कुंजहल, तहसील बद्दी, जिला सोलन, इंजेक्शन के विनिर्माण के लिए, मेसर्स एफडीसी लिमिटेड गांव खोल-भूड़ तहसील बद्दी, जिला सोलन, टैबलेट कैप्सूल्स इत्यादि के विनिर्माण के लिए, मैसर्स जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड बद्दी, जिला सोलन, सौर सेल्स के विनिर्माण के लिए, मैसर्स मॉड्यूलस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड गांव गोंदपुर जयचंद, जिला ऊना, साबुन के विनिर्माण के लिए, मैसर्स बालाजी स्टोरेज बैटरीज लिमिटेड यूनिट-3, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, बैटरी चार्जिंग पैकिंग के विनिर्माण के लिए, मैसर्स एक्मे जेनरिक्स प्राइवेट लिमिटेड एचपीएसआईडीसी, आईए, दावनी, तहसील नालागढ़ जिला सोलन, कैप्सूल, टैबलेट, लिक्विड स्टार्च इत्यादि के विनिर्माण के लिए, मैसर्स यूरोक्रिट लैब इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, गांव थाना, तहसील बद्दी, जिला सोलन, एम्पाउल्स और शीशियों इत्यादि के विनिर्माण के लिए, मैसर्स आरआरडी ऑयल्स एंड फैट्स प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली, जिला ऊना, रिफाइंड खाद्य तेल, डिस्टिल्ड फैटी एसिड आदि के विनिर्माण के लिए।

 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, ओंकार चंद शर्मा और आर.डी. नजीम, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, निदेशक उद्योग यूनुस, विशेष सचिव ऊर्जा अरिंदम चौधरी, सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनिल जोशी, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X