Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बिना पंजीकरण नहीं हो पाएगी श्री मणिमहेश यात्रा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 08, 2022 22:01 PM IST
बिना पंजीकरण नहीं हो पाएगी श्री मणिमहेश यात्रा

 

चंबा, 08 अगस्त। उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए आज बचत भवन में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राणा ने कहा कि यात्रा के बेहतरीन संचालन व प्रबंधन के लिए 22 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं ताकि सभी तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बना सके।

 

उपायुक्त ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत हेलिटैक्सी को 12 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 12 अगस्त से ही यात्रा के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकृत नहीं हुआ होगा उसे निर्धारित पंजीकरण स्थल पर ही पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी।

 

समीक्षा के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि सड़क के किनारे किसी भी संस्था को लंगर लगाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को यात्रा के दौरान बसों की उचित व्यवस्था करने को कहा गया।

 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्य योजना तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि साथ विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव टीम तैनात होंगी। आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर सूचित किया जा सकेगा ।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर निशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद वर्मा, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी कपिल शर्मा, एसडीएम चंबा अरुण कुमार, एसडीएम भरमौर असीम सूद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X