Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव पहुंचे चिंतपूर्णी मंदिर विकास कार्यों का जायजा लिया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, December 22, 2022 18:11 PM IST
भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव पहुंचे चिंतपूर्णी मंदिर विकास कार्यों का जायजा लिया

चितंपूर्णी(ऊना), 22 दिसंबर। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी।

 

उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में भीड़ को कम करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा में ईजाफा करने के उद्देश्य से आवाजाही के अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

 

राकेश कंवर ने चिंतपूर्णी में माई सदन से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे के डिजाईन तथा रूट सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा रोपवे कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र को आधुनिक धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।

 

राकेश कंवर ने बाबा माई दास सदन में 33 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित बैठक कक्ष का उद्धघाटन भी किया। इस बैठक कक्ष में आधुनिक पीए सिस्टम के अलावा 86 इंच इंटरैक्टिव पैनल स्मार्ट टीवी स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से न केवल माता चिंतपूर्णी के लाईव दर्शन किए जा सकते हैं बल्कि गूगल मीट इत्यादि की सहायता से बैठकें भी आयोजित की जा सकती हैं।

 

माता चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग पंकज ललित, निदेशक रोपवे कॉर्पोरेशन अजय शर्मा, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी बलवंत पटियाल, एसडीओ चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट राज कुमार जसवाल, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, नायब तहसीलदार भरर्वाइं रोहित जाल्टा, स्थानीय पंचायत प्रधान शशि वाला के अलावा लोक निर्माण व जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंताओं सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X