Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब बना अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 28, 2022 17:58 PM IST
टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब बना अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियन

ऊना,28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा पहली बार करवाई गई लड़कों की अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने जीता। यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में हुए चैंपियनशिप के बेहद रोमांचकारी फाइनल में टेक्ट्रो ने हिमालयन एफसी किन्नौर को पेनल्टी शूट में 3-2 से हराया।

 

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ में हिमालयन एफसी किन्नौर ने एक-शून्य बढ़त बनाए रखी। दूसरे हॉफ में टेक्ट्रो की टीम ने आक्रांमक खेल दिखाते हुए मैच के 52वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें एक-एक के स्कोर की बराबरी पर रहीं।

 

इसके बाद पेनल्टी शूट के जरिए विजेता टीम का फैसला किया गया। इमसें टेक्ट्रो की टीम ने 3-2 से विजयी प्राप्त की। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में फुटबॉल खेल का स्तर काफी ऊंचा हुआ है।

 

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ लगातार किसी न किसी जिले में प्रतियोगिताएं करवा कर युवाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में फुटबॉल खेल को एक जनून की तरह खेला जाता है। यहां हर गांव में फुटबॉल की एक ललक हर युवा में देखी जाती है।

 

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप की विजेता तथा उपविजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली लड़कों की अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला में लड़कियों की अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 

ये रहे बेस्ट प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर

 

चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर भी चुने गए। फाइनल मुकाबले के बाद टेक्ट्रो यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के केतन को बेस्ट स्कोरर चुना गया। केतन ने टीम के लगातार तीन गोल किए। जबकि टेक्ट्रो की टीम से ही साहिल को बेस्ट गोलकीपर के खिताब के लिए चुना गया। इसी तरह हिमालयन फुटबॉल क्लब के टी. वेफई को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। इन तीनों को संघ की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 

ये रहे उपस्थित

 

चैंपियनशिप के फाइनल मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जतिंद्र सैणी, महासचिव सुखविंद्र सैणी, पूर्व संतोष ट्रॉफी प्लेयर सुरेश मान, जिला खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, शुभम गुरुंग, कश्मीर सिंह, मंगत राम, जगदीश, नीरज, तुषार, आशुतोष, तिलकराज सैणी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X