Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो व हिमालयन एफसी के बीच होगा फाइनल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 27, 2022 18:21 PM IST
अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो व हिमालयन एफसी के बीच होगा फाइनल

 

ऊना, 27 नवंबर। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से करवाई जा रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पूल-ए की टॉप टीम टेक्ट्रो एफसी और पूल- बी की टॉप टीम हिमालयन एफसी के बीच खेला जाएगा।

 

चैंपियनशिप में पूल-ए से टेक्ट्रो एफसी की टीम ने सर्वाधिक मैच जीतकर टॉप में जगह बनाई। जबकि पूल-बी से हिमालयन एफसी की टीम अपने पूल से सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। दोनों पूलों की टॉप टीमें खिताब के लिए कल आपस में भिड़ेंगी।

 

आज यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को टैक्ट्रो एफसी ने वेंगा बॉयज कुल्लू को 15 से मुकाबले एक गोल से पराजित किया। टैक्ट्रो की टीम ने पूरे मैच में वेंगा बॉयज कुल्लू को एकतरफा खेल दिखाते हुए बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और लगातार गोल करते रहे।

 

दूसरे मैच में नॉर्दन एफसी मंडी ने साईं कांगड़ा की टीम को 4-0 से पराजित किया। हालांकि नॉर्दन एफसी को भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्दन की टीम अपना स्वाभाविक खेल इस चैंपियनशिप में नहीं दिखा पाई।

 

तीसरा मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और गोलाजो एफसी हमीरपुर की मध्य हुआ। किन्नौर ने इसमें एकतरफा खेल दिखाते हुए गोलाजो को 8-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन का आखिरी मैच खड्ड एफसी ऊना और हिमाचल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। हिमाचल फुटबॉल क्लब ने खड्ड एफसी को 7-1 से पराजित किया। हिमाचल फुटबॉल क्लब जीतकर भी फाइनल में जगह नहीं बना पाया।

 

बेहतर गोल एवरेज के आधार पर हिमालयन फुटबॉल क्लब किन्‍नौर ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में ही खेला जाएगा।  

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

जनसभा : ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

जनसभा : मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

उपलब्‍धि : प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बलिदान : शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

हरित ऊर्जा : सीएम ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

जनसभा : बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआतः मुख्यमंत्री

भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

रैली : भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका

ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

हीट वेव : ऊना जिले में 21-22 मई को बंद रहेंगे सभी प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल

VIDEO POST

View All Videos
X