Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, March 26, 2025 18:48 PM IST
सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

धर्मशाला(कांगड़ा), 26 मार्च। सड़क दुर्घटना में घालय लोगों की सही समय में मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले जिला कांगड़ा के पांच लोगों को ‘गुड स्मार्टियन योजना’ के तहत आज बुधवार को जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एएसपी हितेश लखनपाल व आरटीओ प्रदीप कुमार ने घुग्घर के सुरेश वर्मा, समलोटी के प्रवेश शर्मा, नगरोटा बगवां के मंजीत कुमार तथा धमेटा के सुभाष चंद और सरदार निक्का सिंह को ‘गुड स्मार्टियन’ होने के नाते उनको प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा योजना के तहत पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रत्येक गुड स्मार्टियन के बैंक खाते में परिवहन विभाग द्वारा डाला गया।

बता दें, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘गुड स्मार्टियंस’ नामक योजना आरंभ की गई है। इसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित को हादसे के तुरंत बाद शुरुआती एक घंटे के भीतर (गोल्डन आवर) में अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र तथा 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का मकसद लोगों को सड़क हादसों में घायलों की मदद करने के लिए प्रेरित करना और दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में कमी लाना है।

सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी, बिना किसी संकोच करें घायलों की मदद

डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी तथा गुड स्मार्टियन योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह केवल किसी विभाग या संस्था की नहीं अपितु सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने और घालयों को मदद मुहैया करवाने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी संकोच के तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाना चाहिए, ऐसा करने पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई मदद करने वाले व्यक्ति पर नहीं होगी और अस्पताल को भी प्राथमिकता पर घायल का उपचार करना होगा।

स्कूली बसों के दस्तावेजों की पूरी जानकारी रखें स्कूल

बकौल एडीसी, स्कूलों के बच्चों को लाने-ले जाने के वाली गाड़ियों के सभी कागज और सुरक्षा मानक पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी बस या गाड़ी से स्कूल के बच्चे आ-जा रहे हैं, उनके पूरे दस्तावेजों की एक प्रति स्कूलों को अपने पास रखनी चाहिए और प्रत्येक वर्ष इसे अपडेट करना चाहिए।

हर गतिविधि पर नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: एएसपी

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने कहा कि परिवहन विभाग के आंकड़े के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाओं का कारण मानवीय चूक है। इसलिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे अधिक जिम्मेदारी वाहन चला रहे व्यक्तियों की ही है। हमें नियमों का पालन कर पूरी सूझ-भूझ से सड़क पर चलना या वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न जगहों पर इंटेलिजेंस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की पूरी निगरानी की जा सके और अवेहलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में बहुत ही जल्द इस व्यवस्था के तहत यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरु हो जाएगी।

आरटीओ से साझा करें ब्लैक स्पॉट की जानकारी: प्रदीप कुमार

बैठक का संचालन करते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़कों में गड्ढे और ब्लैक स्पॉट सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी हिस्से में कोई ब्लैक स्पॉट या दुर्घटना संभावित स्थान हो तो उसकी जानकारी आरटीओ कांगड़ा कार्यालय को ई-मेल rto-dha-hp@nic.in के माध्यम से उपलब्ध करवाएं। जिससे कि रोड सेफ्टी कमेटी के माध्यम से यह संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जा सके।

आर्थिक मदद भी मुहैया करवाता है विभाग

आरटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान मारने वाली गाड़ी का पता न चलने की स्थिति में विभाग आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटना से किसी की मृत्यु होने पर 2 लाख और घायल के उपचार के लिए 50 हजार रुपये का क्लेम विभाग द्वारा दिया जाता है।

यह रहे उपस्थित

बैठक में शिक्षा व परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित ट्रांसपोर्टर, विभिन्न चालक युनियन के प्रतिनिधि, लोक कलाकार, ड्राइविंग स्कूलों के प्रतिनिधि और अन्य हितधारकों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा पर सार्थक चर्चा कर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

राहत : कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

VIDEO POST

View All Videos
X