Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 24, 2025 18:19 PM IST
आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

धर्मशाला(कांगड़ा), 24 अप्रैल। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तौर पर स्टेडियम के समीप भीड़ प्रबंधन को लेकर एचपीसीए के कर्मचारियों तथा डयूटी पर तैनात लोगों को 26 अप्रैल को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके बाद स्टेडियम में ही मॉक एक्सरसाईज की जाएगी। यह जानकारी एडीएम शिल्पी बेक्टा ने वीरवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एचपीसीए के आपदा प्रबंधन प्लान पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। एडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मैचों के आयोजन के दौरान अस्पताल में विशेष वार्ड और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मैच के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित आपातकालीन वाहन की क्रिकेट मैदान में तैनाती सुनिश्चित बनाने को कहा।

 

बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ धर्मशाला के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत कर्नल एचएस मिन्हास सहित पुलिस, होमगार्ड तथा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

राहत : कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

VIDEO POST

View All Videos
X