Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, June 30, 2025 20:38 PM IST
सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

नगरोटा बगवां(कांगड़ा), 30 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के नगरोटा-बगवां विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने नगरोटा-बगवां में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केन्द्र भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा, 4.80 करोड़ रुपये की लागत से मलां से गुजरेहड़ा-पठियार-सकरेहड़ सड़क, 4.84 करोड़ रुपये की लागत से खरट-जंदराह-ऐरला-रोपा-करडियाणा सड़क की मैटलिंग व टारिंग कार्य और धरुं खड्ड पर 3.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33.40 मीटर पुल का शुभारम्भ किया जो कलेड को कराली दा बाग गांव को जोड़ेगा।

उन्होंने रंगेहड़-सदू-माल्मू से नेरा सड़क के निर्माण और नेरा खड्डा पर पुल तथा नगरोटा बगवां क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत अधोसंरचना विकास कार्यों की आधारशिला भी रखीं।

इससे पूर्व, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का नगरोटा-बगवां आगमन पर स्वागत किया। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

राज्य ऊन संघ ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया



हिमाचल प्रदेश राज्य ऊन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भेड़-बकरी के नुकसान पर दी जाने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत राहत मैनुअल को संशोधित कर अधिकतम स्तर तक बढ़ाया जाएगा ताकि पशुपालकों को उचित मुआवजा प्रदान कर लाभान्वित किया जा सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार पूरी  प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगामी बजट में ऊन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। इससे ऊन उत्पादकों को सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित होगा। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को गद्दी समुदाय के पारंपरिक चरागाह अधिकारों में हस्तक्षेप न करने के निर्देश दिए हैं ताकि समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित न होना पड़े।

मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री को गद्दी समुदाय की लम्बे समय से लम्बित मांगों और समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने समुदाय की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, एपीएमसी के अध्यक्ष नीशू मुंगरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

राहत : कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

VIDEO POST

View All Videos
X