Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, May 24, 2025 17:48 PM IST
भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

कांगड़ा,24 मई। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने आज छात्राओं हेतु नवनिर्मित छात्रावास संकाय आवास और संकाय केबिन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तकनीकी वस्त्र की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि इसका उपयोग सभी क्षेत्रों में किया जाता है और 2030 तक 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा गया है।

 

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ कारीगर हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और मंत्रालय इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) युवाओं को कौशल विकास तथा दक्षता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ताकि इन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात स्वयं के उद्योग स्थापित कर अन्यों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि भारत टेक्स एक विशाल मंच है जो भारत को कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद करेगा और भारत को 4एस-स्टाइल, स्केल, स्किल और सस्टेनेबिलिटी हासिल करने में मदद करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों के फैशन क्षेत्र की व्यापकता और चुनौतियों को लेकर संवाद भी किया।  


वार्तालाप का सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी था। हिमाचल प्रदेश के छात्रों को भी फैशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए  प्रेरित करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. राहुल चंद्रा जी ने उद्घाटन समारोह का समापन अपने धन्यवाद भाषण से किया। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को भी उनके निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद प्रदान किया।


इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, विधायक पवन काजल, महानिदेशक तनु कश्यप् सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

राहत : कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

VIDEO POST

View All Videos
X