Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शराब ठेके आवंटन से इस बार 520 करोड़ अधिक राजस्‍व मिलेगा: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, March 20, 2023 18:20 PM IST
शराब ठेके आवंटन से इस बार 520 करोड़ अधिक राजस्‍व मिलेगा: सीएम

शिमला, 20 मार्च। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शांतिपूर्ण तरीके से एक घंटे प्रश्‍नकाल आयोजित किया गया। सोमवार को मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने सदन में शराब के ठेकों के आवंटन में पिछले वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी की रिपोर्ट सदन में रखी। उन्‍होंने कहा कि इस बार पिछली बार की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

 

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आबकारी नीति के तहत शराब की रिटेल दुकानों का आवंटन निलामी-कम-टेंडर के माध्यम से करने का निर्णय लिया। शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया 16, 17 व 18 मार्च को रखी गई थी। इसके फलस्वरूप सरकार को रिटेल दुकानों के आवंटन से पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा। पिछले वर्ष रिटेल दुकानों का आवंटन नवीनीकरण के माध्यम से किया गया था तथा 1296 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था।

 

सीएम ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए निलामी-कम-टेंडर के माध्यम से रिटेल दुकानों का आवंटन 1815 करोड़ रुपये में किया गया जोकि पिछले वर्ष से लगभग 520 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की ओर से लगातार चार वर्ष तक केवल 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ नवीनीकरण किया गया। अगर पिछले वर्षों में भी निलामी-कम-टेंडर को अपनाया जाता तो राजस्व में कहीं अधिक वृद्धि होती । यदि इस वर्ष भी 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ नवीनीकरण की नीति अपनाई गई होती तो राजस्व में 370 करोड़ रुपये का नुकसान होता।

 

उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023-2024 की आबकारी नीति के अनुसार पहले 2,357 करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान था लेकिन रिटेल दुकानों के आवंटन में 40 प्रतिशत की वृद्धि होने के कारण इस वित्तीय वर्ष में लगभग 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व आने का अनुमान है। सरकार ने 10 रुपये प्रति बोतल मिल्क सेस लगाने का भी निर्णय लिया है। इससे लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा। सरकार की ओर से इस नीतिगत निर्णय से प्रत्येक यूनिट में प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हुई तथा एक पारदर्शी प्रकिया अपनाई गई है।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X