Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

9 असंतुष्ट नेताओं ने खोला मोर्चा बोले सीएम सुक्खू पर करेंगे मानहानि का केस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 16, 2024 17:11 PM IST
9 असंतुष्ट नेताओं ने खोला मोर्चा बोले सीएम सुक्खू पर करेंगे मानहानि का केस

शिमला, 16 मार्च। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने आज  संयुक्त बयान जारी करके कहा है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आए दिन उन पर जो आरोप लगा रहे हैं, ये उन्हें अदालत में साबित करने होंगे क्योंकि सभी 9 नेता उनके खिलाफ अब मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।

 

इन नेताओं राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा और के. एल. ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में  बहुमत खोकर सुक्खू बौखला गये हैं और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि सत्ता के हाथ से जाते ही उनकी सरकार द्वारा जनता से की गई दगाबाजी और उनके मित्रों द्वारा किए गए काले कारनामे भी सामने आ जाएंगे।

 

इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि अब तो प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह जान गया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कारनामे उनके नाम के विपरीत हैं। इन नेताओं ने कहा कि सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सबसे अशुभ मुख्यमंत्री साबित हुए हैं, जिन्होंने सत्ता में आते ही युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे बंद कर दिए, कांग्रेस के घोषणा पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया,  जिनके कार्यकाल में एक तरफ़ आपदा आई, तो दूसरी और ख़ज़ाना ख़ाली हो गया। इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि जब मित्रों पर ही खजाना लुटाया जा रहा हो तो फिर वह खाली होना ही था।

 

इन नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को लूट की खुली छूट दे रखी है और  उनके मित्र खुलेआम लोगों से उगाही भी कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्तियां भी खरीद रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हम पर बिकाऊ होने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन खुद उन्हें जनता को यह बताना होगा कि पिछले 14 महीनों से वह इन नौ विधायकों को लगातार जलील क्यों कर रहे थे और क्यों उनके विधानसभा क्षेत्र के काम रोक दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सारे तथ्य प्रदेश की जनता के सामने  रखेंगे।  इन 9 नेताओं ने कहा कि आज सारा प्रदेश जानता है कि किस मुख्यमंत्री ने कुर्सी पाने और बचाने के लिए किसको कितने पैसे दिए हैं। उन्होने कहा जो खुद ऐसे काम करते हैं, वही दूसरों को लेकर ऐसी बातें करते हैं। इन नो नेताओं ने सुक्खू को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह भी दी है।

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X