Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

फर्जी कागजात पर प्रापर्टी रजिस्ट्र करवाने वाली 3 महिलाओं पर केस दर्ज

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 26, 2021 19:32 PM IST
फर्जी कागजात पर प्रापर्टी रजिस्ट्र करवाने वाली 3 महिलाओं पर केस दर्ज
-नगर निगम के आयुक्त की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ किया मामला दर्ज
 
 
यमुनानगर, 26 जून। नगर निगम यमुनानगर के फर्जी पत्र व आईडी बनाकर प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामला नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
 
 
जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रशासन की ओर से खसरा नंबर की रजिस्ट्री बंद की हुई है। रजिस्ट्री करवाने से पहले नगर निगम को रिपोर्ट करनी होती है कि यह आबादी में है या नहीं। लेकिन कुछ असामाजिक लोगों ने निगम के फर्जी लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर करके आईडी व पत्र बनाकर रजिस्ट्री करवा ली। कुछ दिनों पहले उन्हें पता चला कि राजबाला, पूनम अग्रवाल व बलजीत कौर ने निगम से फर्जी आईडी बनवाई है। जिसकी उन्होंने जांच करवाई।
 
 
कार्यालय रिकार्ड अनुसार पाया गया कि महिला द्वारा प्रस्तुत किए गए पत्र निगम कार्यालय द्वारा जारी नहीं किए गए हैं। पत्रों व आईडी पर किए गए हस्ताक्षर भी नकली हैं और पत्रों पर लगाया गया क्रमाक नंबर भी निगम कार्यालय द्वारा नहीं लगाया गया है। आरोप है कि आरोपित महिलाओं द्वारा यह पत्र स्वंय फर्जी तरीके से बनाकर तहसीलदार कार्यालय से प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवा ली। पुलिस ने आयुक्त धर्मवीर सिंह की शिकायत के आधार पर उक्त तीनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में जांच कर रहे गांधी पुलिस चैकी प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में सच्चाई पता चलने की उम्मीद है

VIDEO POST

View All Videos
X