Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

हरियाणा के गृह मंत्री ने कार्यालय सहायक को गोपनीय फाइलों की फोटो खींचते पकड़ पुलिस को सौंपा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 25, 2021 16:52 PM IST
हरियाणा के गृह मंत्री ने कार्यालय सहायक को गोपनीय फाइलों की फोटो खींचते पकड़ पुलिस को सौंपा

चंडीगढ़, 24 सितंबर। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को गोपनीय मामलों की जानकारी लीक करने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी को गोपनीय दस्तावेज वाली फाइलों की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था।

 

विज ने कर्मचारी की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए संवाददाताओं की मौजूदगी में कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच कर पुलिस को फोन किया। उसके मोबाइल फोन में कुछ गोपनीय फाइलों, दस्तावेजों और विभागों के गोपनीय मामलों की जानकारी की तस्वीरें मिलीं।

 

विज की शिकायत पर कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह मंत्री की मौजूदगी में ही हुआ। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि विज के पास गृह विभाग के अलावा स्वास्थ्य, शहरी निकाय, तकनीकी शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित मंत्रालयों का भी कार्यभार है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X