Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

स्वामी धर्मदेव ने किया गुरुओं व संस्कृति के सारथियों का सम्मान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 08, 2021 17:14 PM IST
स्वामी धर्मदेव ने किया गुरुओं व संस्कृति के सारथियों का सम्मान

गुरुग्राम(हरियाणा), 08 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर हरिमंदिर आश्रम पटौटी के संचालक महा मण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने गुरुओं व संस्कृति के सारथियों का सम्मान किया। स्वामी धर्मदेव ने गुरु सम्मान सामारोह एवं संस्कृति के सारथी सम्मान 2021 में गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंदर यादव को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में गुरुग्राम के छायाकार बनवारी लाल सिंगला, बहादुगढ़ के डीएवी स्कूल के प्राचार्य व शिक्षविद् राजदीप कुलश्रेष्ठ, रोहतक के प्रख्यात रंगकर्मी विश्वदीपक त्रिखा, गुरुग्राम के रंगकर्मी मोहनकांत, गुरुग्राम के वसंत वैली ग्रुप्स ऑफ स्कूल के निदेशक ओमवीर शर्मा, पूर्व लेबर कमिश्नर व समाजसेवी भूपेंद्र सिंह यादव, गुरुग्राम के शिक्षाविद् बलदेव कृष्ण गुगलानी, मोकलवास के राजकीय सी.से. स्कूल की प्राचार्य व शिक्षाविद् नीरू यादव, गुरुग्राम के आरएचएम सी.से. स्कूल के चेयरमैन महाबीर यादव, गुरुग्राम के मोटिवेशनल व समाजसेवी कर्नल अतुल होलकर, गुरुग्राम से प्रख्यात नृत्यांगना थानामल, दिल्ली से समाजसेवी अमनप्रीत सिंह, हरियाणा के न्यूज 18 इंडिया के ब्यूरोचीफ धर्मबीर शर्मा, सरहौल के राजकीय सी.से. स्कूल के प्राध्यापक सुशील कुमार और ग्रुरुग्राम के आनंद गार्डन राजकीय विद्यालय के शिक्षाविद् सतीश को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद् व गुरुग्राम स्थित स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. अशोक दिवाकर और मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी व सीआर ट्रस्ट हरियाणा प्रांत के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी थे। कार्यक्रम में यूरो इंटरनेशनल ग्रुप्स ऑफ स्कूल के चेयरमैन व शिक्षाविद् सतवीर यादव, प्रख्यात समाजसेवी व गुरुग्राम के कैनविन फाउंडेशन के निदेशक डीपी गोयल, गुरुग्राम के साहित्यकार व प्रख्यात शिक्षाविद् मदन साहनी, गुरुग्राम के द्रोण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व शिक्षाविद् भीष्म भारद्वाज और भारतीय शिक्षण मंडल के रा. सह संपर्क प्रमुख पुष्पेंद्र राठी विशिष्ट अतिथि थे। 

 

VIDEO POST

View All Videos
X