Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

करनाल में किसानों का धरना समाप्‍त, लाठीचार्ज की होगी जांच, एसडीएम छुट्टी पर भेजे, मृतक किसान के बेटे को नौकरी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 11, 2021 17:25 PM IST
करनाल में किसानों का धरना समाप्‍त, लाठीचार्ज की होगी जांच, एसडीएम छुट्टी पर भेजे, मृतक किसान के बेटे को नौकरी

करनाल(हरियाणा), 11 सितंबर। किसानों पर लाठीचार्ज के बाद एक किसान की मौत के चलते करनाल में धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन समाप्‍त हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन और किसानों के बीच दो मांगों पर समझौता हुआ है। इसके तहत बसताड़ा में हुए लाठीचार्ज की न्‍यायिक जांच होगी और दूसरा मृतक के परिजनों को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक एसडीएम आयुष सिन्‍हा को जबरन छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के बीच आकर धरने को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों से अब दिल्ली के टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर कूच करने को कहा है।

 

बताया जा रहा है कि समझौता शुक्रवार देर रात ही हो गया था। इसकी जानकारी शनिवार सुबह दोनों पक्षों ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस करके दी। शनिवार सुबह किसानों ने धरना भी समेट लिया। धरना खत्म होने की घोषणा के बाद जिला सचिवालय पर लगा टेंट उखाड़ दिया गया। टेंटों का सारा सामान इकट्‌ठा कर गाड़ी में रख दिया गया।

 

बताते चलें कि करनाल प्रशासन के अधिकारी बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कराने को मान गए हैं। जांच रिटायर्ड जज करेंगे, जो एक महीने में पूरी की जाएगी। प्रशासन ने लाठीचार्ज में मारे गए किसान के बेटे को नौकरी देने की मांग भी मान ली है। अब प्रशासन द्वारा मृतक के परिजन को एक हफ्ते के अंदर डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी। वहीं मृतकों और घायलों को मुआवजे का राशि तय नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मुआवजा जरूर दिया जाएगा। किसानों के साथ चर्चा में उपायुक्‍त निशांत कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया शामिल हुए।

 

VIDEO POST

View All Videos
X