Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

परिसीमन कार्यवाही से दूर रहेगी पीडीपी, आयोग को लिखा खत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, July 06, 2021 17:44 PM IST
परिसीमन कार्यवाही से दूर रहेगी पीडीपी, आयोग को लिखा खत

श्रीनगर, 06 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती नीत पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने मंगलवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के पास संवैधानिक तथा कानूनी जनादेश का अभाव होने और इसके जम्मू-कश्मीर के लोगों के राजनीतिक निशक्तीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा होने के मद्देनजर उससे मुलाकात ना करने का फैसला किया है। पीडीपी के महासचिव गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आयोग को लिखे दो पृष्ठ के पत्र में आयोग का नेतृत्व कर रहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कार्यवाही से दूर रहने का फैसला किया है और वह ऐसी किसी कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगी, जिसके परिणाम व्यापक रूप से पूर्व नियोजित माने जा रहे हैं और जिससे हमारे लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं।

 

 

पत्र की शुरुआत पांच अगस्त 2019 को केन्द्र सरकार के पूर्ववर्ती राज्य से विशेष दर्जा वापस लेने और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेश में बांटने के फैसले को रेखांकित करने के साथ हुई। पीडीपी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को अवैध एवं असंवैधानिक तरीके से निरस्त कर, जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके वैध संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया गया। हंजूरा ने पत्र में कहा कि हमारा मत है कि परिसीमन आयोग के पास संवैधानिक तथा कानूनी जनादेश का अभाव है और इसके अस्तित्व तथा उद्देश्यों ने जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक निवासी को कई सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

 

 

यह पत्र आयोग को ई-मेल के जरिए भेजा गया और निजी रूप से भी उन तक पहुंचाया गया। तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग केन्द्र शासित प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न राजनेताओं से मुलकात करेगा। पीडीपी ने दावा किया कि ऐसी आशंकाएं हैं कि परिसीमन की कार्यवाही जम्मू-कश्मीर के लोगों के राजनीतिक निशक्तीकरण की समग्र प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया है। भाजपा का नाम लिए बिना पीडीपी ने आरोप लगाया कि इस कार्यवाही का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में  एक विशेष पार्टी के उद्देश्यों को साकार करना है, अन्य चीजों की तरह, लोगों के विचारों और इच्छाओं को सबसे कम तवज्जो दी जाएगी।

 

 

उसने कहा कि व्यापक रूप से ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यवाही की रूपरेखा और परिणाम पहले से निर्धारित हैं और यह महज बस औपचारिकता मात्र है। हर एक कदम सवालों के घेरे में है। पीडीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के इतने अपमान, हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करने, राजनीतिक नेतृत्व तथा आम नागरिकों की बदनामी करने और उन्हें कैद में रखने के बावजूद, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, हम उसमें शामिल हुए।

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

एनकाउंटर : राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, हिमाचल के सपूत ने पाई शहादत

गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुनर्निर्माण : गृह मंत्री अमित शाह ने कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का ऑनलाइन उद्घाटन किया

पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

देश के लिए सर्वोच्‍च बलिदान : पुंछ में दो और जवान शहीद, आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी

पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

आतंक से लोहा : पुंछ में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

नापाक हरकत : पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हथियारों की खेप, स्‍थानीय नागरिक की सतर्कता से टला बड़ा हमला

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

आतंक का सफाया : कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

क्रैश लैंडिंग : सेना का हेलिकॉप्‍टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

कुदरत का कहर : बारामुला में बादल फटने से तीन बच्‍चों समेत 4 की मौत, एक लापता

VIDEO POST

View All Videos
X