Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जयराम ठाकुर बोले सीपीएस की नियुक्‍ति को दी जाएगी चुनौती, जनविरोधी फैसले ले रही सरकार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 09, 2023 19:28 PM IST
जयराम ठाकुर बोले सीपीएस की नियुक्‍ति को दी जाएगी चुनौती, जनविरोधी फैसले ले रही सरकार

शिमला, 09 जनवरी। पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उनकी सरकार के समय जनता के हित में लिए गए सभी फैसलों को पलटने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन से पहले ही असंवैधानिक तरीके से कैबिनेट के फैसलों को बदलना सही नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में दो बड़े सीमेंट उद्योग बंद हो गए। एक महीने का समय बीतने के बाद भी सरकार समस्या का हल निकालने में विफल रही है। इससे हजारों लोग सड़कों पर आ गए हैं।

 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के बयान पर सीएम को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने सीएम से सवाल किया है कि जनता के हित में लिए गए फैसलों को पलट कर सरकार कौन सी व्यवस्था परिवर्तन करना चाह रही है। जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्‍तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें जातीय व क्षेत्रीय असंतुलन बरता गया है।

 

उन्‍होंने कहा कि जिस बड़े जिला कांगड़ा ने दस विधायक देकर सरकार बनाने में भूमिका अदा की उसी की उपेक्षा करते हुए मंत्रिमंडल में एक ही मंत्री शामिल किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक ओर तो सरकार खर्चे कम करने की बातें कर रही है, दूसरी ओर मंत्री पद ना मिलने से उपजी विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए 6 मुख्य संसदीय सचिव बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं 3 गैर विधायकों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया हैं, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएस बनाने को लेकर असम व अन्य राज्यों में भी सरकार के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। वहां सीपीएस की नियुक्ति को कोर्ट ने अनुचित ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि सीपीएस नियुक्तियों पर बीजेपी कानूनी राय ले रही है। इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। उन्‍होंने प्रदेश सरकार द्वारा डीजल पर वेट बढ़ाकर कीमतों में हुई बढ़ौतरी को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि यह फैसला जनता विरोधी है। इससे प्रदेश की गरीब जनता पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

 

मिशन लोटस पर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अव्यवस्था फैली है। भाजपा का मिशन लॉट्स को लेकर कोई विचार नहीं है, लेक़िन अगर खुद कांग्रेस सरकार ऐसे हालात पैदा करेगी तो भाजपा मौके का फायदा उठाने से नहीं चुकेगी।

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X