Monday, November 23, 2026
BREAKING
• पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को • सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर • विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल • एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया • झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर • एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी • असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन • नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को
 

95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 23, 2026 16:14 PM IST
95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

सोलन, 23 नवंबर। मैसर्ज़ एक्मे जेनेरिक्स प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 60 पदों, मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 15 पदों तथा मैसर्ज़ वीनस रेमेडीज़ लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 20 पदों सहित कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय) बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आई.टी.आई. निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के मध्य रखी गई है।

उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत होने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय), बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

 

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

शुभारंभ : पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

आर्थिक बदहाली : सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

दीक्षांत समारोह : विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

आह्वान : अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

उत्‍पादन : एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

प्रेस कान्‍फ्रेंस : झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

अवसर : एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

रोजगार : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

X