Monday, November 23, 2026
BREAKING
• सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर • विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल • एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया • झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर • एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी • असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन • नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को • धर्मशाला कॉलेज के नाम के पूर्व सेंटेनरी जोड़ने पर विचार करेगी सरकार: सीएम • सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण
 

अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 22, 2026 17:38 PM IST
अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

धर्मशाला(कांगड़ा), 22 नवंबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास शामिल हैं, पर प्रभावशाली अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता को समाज की आवश्यकताओं के साथ जोड़ना चाहिए।

राज्यपाल आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। राज्यपाल एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए।

राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के व्यापक हित में अपने ज्ञान का उपयोग करने की शुरुआत है।

श्री गुप्ता ने कहा कि ज्ञान हमें सशक्त बनाता है, मूल्य सही दिशा देते हैं और दृढ़ संकल्प अपने लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा हिक डिग्री आपको पहचान दिला सकती है, लेकिन आपका चरित्र और आपके संस्कार आपको स्थायी सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, विनम्रता और आजीवन सीखने की भावना के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।


राज्यपाल ने हिमालय के पारिस्थितिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय से हिमालयी पारिस्थितिकी, आपदा से निपटने की तैयारी, जल संसाधन, जनजातीय समुदायों, प्राकृतिक खेती और पर्यटन जैसे विषयों पर केंद्रित अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां क्षेत्र के सतत् विकास में योगदान दे सकें।


भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बहुविषयक शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों के समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।


राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की अधिक संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं मजबूत परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं।

राज्यपाल ने विकसित भारत@2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने परिसरों तक सीमित न रहकर ग्रामीण समुदायों, विद्यालयों और उद्योगों के साथ जुड़कर अपनी सामाजिक भागीदारी का विस्तार करना चाहिए।

सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

आर्थिक बदहाली : सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

दीक्षांत समारोह : विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

उत्‍पादन : एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

प्रेस कान्‍फ्रेंस : झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

अवसर : एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

रोजगार : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को

रोजगार : नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को

धर्मशाला कॉलेज के नाम के पूर्व सेंटेनरी जोड़ने पर विचार करेगी सरकार: सीएम

आश्वासन : धर्मशाला कॉलेज के नाम के पूर्व सेंटेनरी जोड़ने पर विचार करेगी सरकार: सीएम

X