Monday, November 23, 2026
BREAKING
• पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को • सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर • विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल • एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया • झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर • एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी • असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन • नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को
 

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 23, 2026 16:17 PM IST
पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

नादौन(हमीरपुर), 23 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर के लिए नए बस रूट का शुभारंभ किया। इस बस सेवा के शुरू होने से हमीरपुर, नादौन, सेरा तथा आसपास के कई गांवों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

इस नए बस रूट से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को सुविधाजनक, विश्वसनीय एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस बस सेवा से विशेष रूप से डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जोल सप्पड़ आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा रोजाना आवागमन करने वाले अन्य लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

 

इस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की यात्रा संबंधी परेशानियां कम होंगी, समय की बचत होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक संस्थानों तक पहुंच बेहतर बनेगी। यह पहल प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का संकल्प लिया था और इसी दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम को पेंशन, वेतन और अन्य खर्चों के कारण भारी वित्तीय दायित्वों को वहन करना पड़ता है। ऐसे में निगम की परिचालन लागत को कम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अधिक किफायती है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दे रही है।

 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से भिन्न हैं। प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और कठिन पहाड़ी क्षेत्रों में निर्बाध परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीजल बसों की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में, जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तकनीकी अथवा भौगोलिक कारणों से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहां डीजल बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक और डीजल बसों के बीच संतुलित समन्वय स्थापित करते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, ताकि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को बेहतर एवं निर्बाध परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

रोजगार : 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

आर्थिक बदहाली : सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

दीक्षांत समारोह : विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

आह्वान : अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल

एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

उत्‍पादन : एचपीपीसीएल ने 4 वर्षों 1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

प्रेस कान्‍फ्रेंस : झूठ बोलने के योद्धा हैं सीएम सुक्खू, आरोपों का नहीं दे पाए जवाब: जयराम ठाकुर

एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

अवसर : एचपीआईपीएफ विधेयक-2026 पारित, हिमाचल में निवेश अनुकूल पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

रोजगार : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

X