Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, March 17, 2024 18:32 PM IST
तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

शिमला, 17 मार्च। बिलासपुर जिला की गोविंद सागर झील में जल्द ही शिकारा, क्रूज़, बनाना राइड, सोफ़ा राइड जैसी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो जाएंगी पर्यटक दूर-दूर से आकर जिला बिलासपुर में विभिन्न जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग तीन माह पूर्व गोविंद सागर झील में एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने निविदाएँ आमंत्रित की थी तथा इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला प्रशासन बिलासपुर ने गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ के लिए टेंडर अवार्ड कर दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर के माध्यम से चुनी गई कंपनी अगले तीन माह में गोविंद सागर झील में अपनी गतिविधियां शुरू कर देगी और इस अवधि के दौरान कंपनी अपनी तैयारियाँ पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ शुरू होने के बाद जिला में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। दूर-दूर से पर्यटक आकर गोविंद सागर झील में विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटिज़ का लुत्फ उठा सकेंगे।

 

बिलासपुर जिला के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। पर्यटन के साथ-साथ प्रदेश के हज़ारों परिवार जुड़े हैं और यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य आधार है।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए अपने बजट में बढ़ौतरी की है और हिमाचल प्रदेश में ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही काँगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है और जिला में पर्यटन का आधारभूत ढाँचा विकसित करने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन प्रयासों के नतीजे आने वाले समय में दिखाए देंगे और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। 

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

वर्चुअल : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

घोषणा : श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

उपलब्धि : सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

आगाज : मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

दौरा : एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

चुनाव प्रचार : कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

प्रचार : दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

उपलब्‍धि : बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

VIDEO POST

View All Videos
X