Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 22, 2024 18:24 PM IST
कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता, 22 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को पिछली भाजपा सरकार में लूटा गया। बड़े-बड़े माफिया तैयार हो गए, शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर पूरी खनिज संपदा डकार ली। ऐसे बहुत दानवीर बनते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कर कमाई करने में लगे हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस कर ही सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया। हमें नहीं मालूम था कि भाजपा कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रच रही है और मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर हैं। भाजपा के पास छह कांग्रेस विधायक व तीन निर्दलीय बिक गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस ब्रेकफास्ट में हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक है, बड़सर के विधायक यह कहकर गए कि पहला वोट डालना है और सब पर नजर रखूंगा। लेकिन, वह पहले ही बिक चुके थे, उनका नाम अब इंद्रदत्त बिके हो गया है। पार्टी में विरोध होता है, हमारा भी था, मगर कभी बिके नहीं। पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ी। 

 

मुख्यमंत्री ने ये बातें बिलासपुर, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बद्धाघाट, भराड़ी और झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहीं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता संभाली तब एक सप्ताह का खर्च चलाने के लिए भी खजाने में पैसे नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने की तनख्वाह कर्मचारियों को नहीं दे पाएंगे। मैंने कहा कि वेतन भी मिलेगा और सरकार भी चलेगी, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करना होगा। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून को एक भी बिकाऊ पूर्व विधायक नहीं जीतेगा। उनके बुरे हाल होंगे, जनता ने उन्हें घर बिठाने का मन बना लिया है। भाजपा का कोई भी ईमानदार कार्यकर्ता बिके विधायकों को वोट नहीं डालेगा, क्योंकि वे भाजपा के लिए जरूरी नहीं, मजबूरी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मजबूरी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि 4 जून को दो सरकारें बनेंगी, एक हिमाचल में और दूसरी दिल्ली में, मगर नेता प्रतिपक्ष के मैथ में कम नंबर आते होंगे। उन्हें नहीं मालूम कि दोनों ही जगह भाजपा की सरकारें नहीं बनेंगी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तभी अपने दो विधायकों को मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है। 

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय में फंसी भर्तियों को कानूनी पचड़े से निकालने के बाद नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 40000 हजार पद खाली हैं। हमारी सरकार ने एक साल में 22 हजार भर्तियां निकाली हैं। हिमाचल की पूर्व डबल इंजन की सरकार ने सरकारी खजाने को खाली करने के साथ ही 5 साल में केवल 20 हजार भर्तियां कीं। हमारी सरकार केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करती। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन 2026 में देना ताकि 2027 के चुनाव में लाभ मिल सके। लेकिन मैंने पहली ही कैबिनेट में ओपीएस दी। अब सरकार अन्य बोर्ड-निगमों में भी पेंशन देने पर विचार करेगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि महिलाओं की अप्रैल व मई महीने की 1500-1500 रुपये पेंशन 1 जून तक नहीं मिलनी चाहिए। बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने भी नारे लगाते हुए पेंशन का विरोध किया। भाजपा यह पेंशन नहीं रोक सकती, हम जून में तीन महीने की पेंशन एक साथ देंगे। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग में अपील की है कि महिलाओं को अप्रैल व मई महीने की पेंशन देने की इजाजत दी जाए। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई है, उसे भी भाजपा चुनाव आयोग से रुकवा रही है। हम बढ़ी हुई दिहाड़ी भी एरियर सहित देंगे। विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च 27 साल की उम्र तक सरकार उठाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा पूर्व सैनिक के बेटे हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अग्निवीर योजना को बंद कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस पहले ही ओस योजना को बंद करने का वादा कर चुकी है। सतपाल मिलनसार हैं, आपके साथ घुलमिलकर रहेंगे। आपके काम करवाएंगे, अनुराग ठाकुर की तरह सेलिब्रिटी बनकर नहीं रहने वाले। यह चुनाव जनता का है, कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनता कांग्रेस की लड़ाई लड़ रही है। 4 जून को जनता के आशीर्वाद से 4 लोकसभा व 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी।

 

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज, बीरू राम किशोर, बाबू राम गौतम, जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, कमल राव, केडी लखनपाल, रवि ठाकुर, राकेश ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे। 

 

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

वर्चुअल : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

घोषणा : श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

उपलब्धि : सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

आगाज : मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

दौरा : एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

प्रचार : दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

उपलब्‍धि : बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

टेंडर हुआ : तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा: मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X