Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से पाया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, April 22, 2025 15:31 PM IST
कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से पाया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः सीएम

शिमला, 22 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गत सांय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन एक संकल्प-आगाज नए युग का’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा कर रहा हूं और 11 विधायक छात्र जीवन में एनएसयूआई की राजनीति से निकले हैं। आज कुछ लोग टिप्पणी करते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ‘मित्रों की सरकार’ है। तीस वर्ष से यह मित्र ही चुनाव जीतकर विधायक बन रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद वह विधायक बने क्योंकि मतदाताओं ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा और आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की यादों को सांझा करते हुए कहा कि 40 वर्ष पहले मैंने इसी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया था। आज जब मैं सभागार में आता हूं तो अपनेपन का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं रहा और हम चार भाई-बहन हैं। मेरी माँ को हमेशा मेरी चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता साथ-साथ चलती है, लेकिन चुनौतियों से विचलित नहीं होना चाहिए और कड़ी मेहनत से सफलता निश्चित प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह भी इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। यहां से निकले छात्रों ने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा मानना है कि क्षेत्रीय विश्वविद्यालय सही नहीं है क्योंकि इससे छात्रों का व्यक्तित्व विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। बड़े विश्वविद्यालयों में सभी क्षेत्रों के छात्र अध्ययन के लिए आते हैं, जहां उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त होता है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में कई बदलाव आए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम प्रदेश के लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। राज्य सरकार ने 6 हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। विधवाओं और एकल नारियों के 23 हजार बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह फैसले कड़वे जरूर लग सकते हैं, लेकिन इनका मीठा स्वाद आने वाली पीढियों को अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इन फैसलों में युवाओं का साथ चाहिए, ताकि प्रदेश का आने वाला कल उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर 3 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जिसे वंचित वर्ग के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है, क्योंकि जो वर्ग अपनी आवाज नहीं उठा सकते उनका भी प्रदेश की संपदा में हिस्सा है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित ने भी कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा, विवेक शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कौशल विकास निगम के समन्यवक अतुल कड़ोहता, महाधिवक्ता अनूप रतन, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह, एनएसयूआई के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X