Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम
 

सरवीन ने किया सूख रही डल झील का निरीक्षण

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, November 23, 2021 17:55 PM IST
सरवीन ने किया सूख रही डल झील का निरीक्षण

धर्मशाला(कांगड़ा), 23 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज  धर्मशाला के नड्डी में डल झील का निरीक्षण किया तथा डल झील में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इसके जीर्णोद्धार व रखरखाव तथा कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

ज्ञात रहे कि प्राकृतिक तौर पर मौजूद डल झील का पानी इन दिनों रिसाव के कारण सूख गया है। इसके चलते झील में मौजूद मछलियों पर जीने का संकट आ पड़ा है। मछलियों को यहां से निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पौराणिक आस्‍थाओं से जुड़ा होने के चलते इस पवित्र झील के जीर्णोद्धार का काम जारी है। हालांकि पहले भी इसे सुरक्षित करने के प्रयास किए जा चुके हैं, मगर अभी तक आशातिक सफलता नहीं मिल पाई है।

 

सरवीन ने कहा कि पर्यटन और पौराणिक दृष्टि से डल झील का अपना विशेष महत्व है तथा हर वर्ष लाखों की संख्या में देश व विदेश से श्रद्धालु इसको निहारने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर हर क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दे रही है।

  

सरवीन ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को असीम प्राकृतिक सौन्दर्य प्रदान किया है, जिसके परिणास्वरूप प्रदेश में लाखों की संख्या में स्वदेशी व विदेशी पर्यटक आते हैं।

 

सरवीन ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए अनेक बड़ी परियोजनाएं आरम्भ की गई हैं। एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। डल झील प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय स्वर्ग से कम नहीं है। 

 

इस अवसर पर  विधायक  विशाल नेहरिया, एसडीएम शिल्पी,  एक्सईन लोनिवि  सुशील डढ़वाल   अन्य अधिकारी व  गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति

दीक्षांत समारोह : शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

प्रचार : इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

VIDEO POST

View All Videos
X