Saturday, May 04, 2024
BREAKING
अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस
 

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 22, 2024 18:36 PM IST
सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

पालमपुर(कांगड़ा),22 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर में बीते दिनों हुई हृदय विदारक घटना की पीड़िता के परिवार के लोगों से सोमवार को मुलाकात की। धर्मशाला से सुजानपुर आते समय मुख्यमंत्री सुलह में नाल्टी दा पुल के पास एकत्रित लोगों से मिले और उनकी बात सुनी। पीड़िता के माता-पिता पीजीआई चंडीगढ़ में बेटी के साथ हैं, इसलिए परिवार के अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने हमलावर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

 

मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि पालमपुर की दर्दनाक घटना से दुखी हूँ। पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। एसपी कांगड़ा को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। घटनाक्रम के बाद से रोजाना पुलिस अधिकारियों से अपडेट लिया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केवल गिरफ्तारी हमारा उद्देश्य नहीं है। ऐसी घटनाओं को क्यों अंजाम दिया जा रहा है, उस दिशा की तरफ बढ़ने की जरूरत है। हम जानना चाह रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है, किसी को कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, कैबिनेट रैंक सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल, ओएसडी रितेश कपरेट, चेयरमैन संजय चौहान, विशाल चंबियाल इत्यादि मौजूद रहे। 

 

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

प्रचार : इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

VIDEO POST

View All Videos
X