Thursday, May 16, 2024
BREAKING
भटियात में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का जोरदार स्वागत, उमड़ा जन सैलाब जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस  मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर
 

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 29, 2024 18:51 PM IST
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

जयसिंहपुर(कांगड़ा), 29 अप्रैल। भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन जयसिंहपुर में भाग लिया उनके साथ प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन परमार विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

 

राजीव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है, लेकिन इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। विपक्ष के लोग ईवीएम को बदनाम कर हटाना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व इन्हीं लोगों के मुंह पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने करारा तमाचा मारा है। यह लोकतंत्र की विजय है। पहले कांग्रेस के शासन में बैलेट पेपर लूटे जाते थे। गरीबों और दलितों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। जब इन्हें ईवीएम की ताकत मिली, तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। उनके सपने चूर-चूर हो गए हैं। इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है जिसका मकसद है देश और गरीब को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस का मकसद है अपनी तिजोरी भरना। इस वर्तमान सरकार ने महंगाई की बोझ जनता पर डाल दिया और जो नौकरी देने के वादे उन्होंने किए थे वह पूरा नहीं हुआ, उल्टा नौकरी के इंतजार में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। 

 

सिकंदर कुमार ने ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर मे हर परिवार की मेहनत की कमाई का सर्वे करेंगे। सोचिए उनकी मंशा क्या है। विरासत टैक्स लेंगे। उनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। कांग्रेस आप के मंगलसूत्र का एक्स-रे और गहने तक का हिसाब- किताब करने की बात करती है। कांग्रेस का इरादा है कि, जिस के पास जितना पैसा, सोना, चांदी होगा, जमीन होगी, सब पर कब्जा कर लिया जाएगा और फिर उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे।

 

जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

प्रचार : जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू

जनसभा : जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू

काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री

प्रचार : काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री

शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति

दीक्षांत समारोह : शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X