Tuesday, June 17, 2025
BREAKING
भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेगी विशेष खेल अवकाश उपस्थितिः मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिोनिक्स विकास निगम को मिला विदेश भर्ती एजेंट लाइसेंस ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा: सीएम सिक्‍योरटी गार्ड व सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 20 जून को हिमाचल में लोगों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति की जा रही सुनिश्चितः मुख्यमंत्री हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
 

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 08, 2024 21:08 PM IST
बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

कांगड़ा, 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंद्रह माह पूर्व कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी, इस अवधि में राज्य सरकार ने आर्थिक, आपदा और राजनीतिक आपदा का सफलतापूर्वक सामना किया। प्रदेश की जनता का प्यार प्रदेश सरकार के साथ है। पंद्रह माह के कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने पांच गारंटियों को पूरा किया है। कांग्रेस में बिकने वाले जा चुके हैं और धनबल से बिकने वाला अब कोई नहीं बचा है। मुख्यमंत्री दिल्ली से धर्मशाला के गग्गल एयरपोर्ट पहुँचने पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि बिकने वालों के विरुद्ध हमारे पास सुबूत हैं और भारतीय जनता पार्टी ने बिकाऊ नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक नेता षड्यंत्र के सरग़ना हैं, जिन्हें बिकने के लिए पंद्रह करोड़ से ज्यादा मिले होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन सभी बिकाऊ नेताओं को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठी है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे है और तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े पर जल्द ही फ़ैसला होने की संभावना है। ऐसे में 62 सीटों वाली विधानसभा में 34 कांग्रेस के विधायक हैं। इसलिए भाजपा नेताओं के राज्य में सरकार बनाने के दावे में कोई दम नहीं है। वह केवल झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता बताएँ कि वह किस प्रकार प्रदेश में सरकार बनाएँगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस पार्टी सच प्रदेश की जनता के सामने रख रही है और राज्य सरकार पूरी ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाएगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के बारे में अंतिम दौर की चर्चा हो चुकी है। जल्द ही पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी और अच्छे व स्वच्छ छवि वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी की टिकट दी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की और महिलाओं को आजीवन 1500 प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि शुरू की, जो लाहौल स्पीति जिला से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि में प्रतिवर्ष छह हज़ार रुपए प्रदान करती है, जबकि राज्य सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हज़ार प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 1.15 लाख विधवा एवं एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके साथ ही उन्हें घर निर्मित करने के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी राज्य सरकार प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों को निशुल्क इलाज की सुविधा भी प्रदान कर ही है। 

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी अनेक प्रयास किए हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने गाय के दूध में 13 रुपए की ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 45 रुपए किया, जबकि भैंस के दूध का ख़रीद मूल्य बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर किया। उन्होंने कहा कि दूध की ख़रीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना है। इसके साथ ही मनरेगा मज़दूरी में 60 रुपए की ऐतिहासिक बढ़ौतरी की तथा प्राकृतिक खेती के गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपए तथा मक्की का रेट 30 रुपए तय किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की नब्बे प्रतिशत आबादी गाँव में रहती है और गाँव की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सारी उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएगी। 

 

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

राहत : कैंसर रोगियों पर रेडियोथेरपी का प्रभाव कम करती है ऐकटोसाइट टैबलेट

VIDEO POST

View All Videos
X