Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में डीजल की कीमत पड़ोसियों से कम, सत्ता खोने की बौखलाहट छोड़े विपक्ष: चौहान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 09, 2023 19:58 PM IST
हिमाचल में डीजल की कीमत पड़ोसियों से कम, सत्ता खोने की बौखलाहट छोड़े विपक्ष: चौहान

शिमला,09 जनवरी। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई में 5 वर्ष तक निरंतर बढ़ौतरी हुई। भाजपा सरकार ने ईंधन और खाद्य पदार्थों की दरों से आम जनता को परेशान करने के नित नये रिकार्ड कायम किए। उन्होंने प्रदेश में डीजल की दरों पर विपक्षी नेताओं के वक्तव्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में डीजल के दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में सबसे कम हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद अब भाजपा नेता सिर्फ विरोध के लिए स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के नेता केवलमात्र अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए नाकाम कोशिशें कर रहे हैं।

 

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डीजल का मूल्य 86 रुपये प्रति लीटर है। इसके विपरीत पंजाब में डीजल की कीमत 87.31 रुपये, हरियाणा में 90.80 रुपये, जम्मू-कश्मीर में 86.83 रुपये और उत्तराखण्ड में 90.20 रुपये प्रति लीटर है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में प्रति लीटर डीजल की दरें औसतन तीन रुपये कम हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकारों का दम भरने वाले भाजपा नेता जनता को यह भी स्पष्ट करें कि इनके कार्यकाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की दरों में दोगुने से भी अधिक बढ़ौतरी कैसे हुई है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार जन-हितैषी सरकार है और जनकल्याण व सामाजिक सरोकार पर विशेष अधिमान के साथ कार्य कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार की नीति और नीयत से तंग आकर ही जनता ने उन्हें घर का रास्ता दिखाया है। चौहान ने कहा कि अब विपक्ष के नेता सिर्फ समाचारों में सुर्खियां बटोरने के लिए अनाप-शनाप बयानों का सहारा ले रहे हैं, मगर प्रदेश की जनता उनके इन हथकंडों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के हर फैसले और निर्णय पर कटाक्ष करने के बजाय विपक्ष के नेता संयम बरतें और अपनी गलतियों और नीयत को सुधारने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।                

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X