Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

निगमायुक्त आहुजा ने किया नगर निगम की ब्रांचों का औचक निरीक्षण

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 07, 2021 17:00 PM IST
निगमायुक्त आहुजा ने किया नगर निगम की ब्रांचों का औचक निरीक्षण

गुरुग्राम, 7 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बुधवार को सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय की विभिन्न ब्रांचों का औचक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की।
निगमायुक्त ने प्लानिंग शाखा, इंजीनियरिंग शाखा, लेखा शाखा, ऑडिट शाखा, डायरी डिस्पैच, आईटी, टैक्स, जीआईएस लैब, स्थापना शाखा तथा स्वच्छता शाखा सहित विभिन्न ब्रांचों में जाकर कार्यरत कर्मचारियों से उनका परिचय लिया तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर रोहताश बिश्नोई तथा संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री से कहा कि सभी कर्मचारियों के गले में उनका पहचान-पत्र हो तथा ब्रांचों में लगे हुए कर्मचारियों का उचित प्रयोग हो। उन्होंने निगम कार्यालय में लगे सीसीटीवी को चैक करके उन्हें चालू करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

VIDEO POST

View All Videos
X