Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

प्रकृति को पोषित नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगेः संजय राठी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, August 05, 2021 01:04 AM IST
प्रकृति को पोषित नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगेः संजय राठी

एचयूजे प्रधान संजय राठी ने पौधारोपण कर मनाया 55वां जन्मदिवस

रोहतक, 4 अगस्त। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया एक्रीडेशन कमेटी के सदस्य संजय राठी ने अपना 55वां जन्मदिवस पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मैना टूरिस्ट कंपलेक्स रोहतक में फलदार पौधे लगाए।
संजय राठी ने कहा कि मनुष्य लगातार प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करता रहा है जिसके कारण तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसी कारण महामारी, भूस्खलन, बाढ़, तूफान जैसी भयानक आपदाएं आ रही हैं। जिससे पूरी मानवता पर जीवन का संकट छा गया है कि हमने प्रकृति को पोषित नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। राठी ने कहा कि परमात्मा प्रकृति के माध्यम से ही पृथ्वी पर जीवन की पालना करते हैं, प्रकृति जीवनदायिनी है जो हमें हवा पानी और भोजन प्रदान करती है। हमने अपने स्वार्थवश जीव-जंतु, पेड़-पौधों और जल संसाधनों को तबाह कर दिया है। संजय राठी ने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से वे अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाते रहे हैं। संजय राठी ने बताया कि पिछले 4 महीने में वह लगभग एक दर्जन स्थानों पर पौधारोपण कर चुके हैं। इससे आमजन को पौधारोपण की प्रेरणा मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की है वह अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, ताकि हमारी धरा हरी भरी हो सके ,ऐसा करने से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा ।
इस अवसर पर एचयूजे के कानूनी सलाहकार भारत जैन, किसान नेता जयपाल सिंह नेहरा, किसान नेता जगदीप सिंह नांदल, छायाकार जितेंद्र रिंपी, युवा नेता साहिल नांदल, छात्र नेता तेजवीर लाठर, युवा नेता विजेंद्र काली रमण, रामकरण, सुरेंद्र सिंह, रोहित और सोनू भी मौजूद थे। इस मौके पर सभी ने संजय राठी के उज्जवल भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

VIDEO POST

View All Videos
X