Friday, November 27, 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की • 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल • राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई • 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को
 

राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 26, 2026 18:33 PM IST
राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

रेणुका(सिरमौर), 26 नवंबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को जिला सिरमौर में रेणुका बांध परियोजना स्थल का दौरा किया तथा परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन तीन डायवर्जन टनलों के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।


राज्यपाल ने परियोजना अधिकारियों के साथ संवाद किया तथा निर्माण कार्यों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की ऐसी आधारभूत संरचना परियोजनाएं क्षेत्र के विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय, प्रभावी कार्यान्वयन और निरंतर निगरानी के साथ कार्य करने पर बल दिया।


इस दौरान रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक इंजीनियर अनूप शर्मा ने राज्यपाल को परियोजना की वर्तमान स्थिति, जारी निर्माण कार्यों, अब तक अर्जित उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य की प्रगति और निर्माण के विभिन्न चरणों से भी उन्हें अवगत करवाया।


रेणुका बांध परियोजना हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में गिरि नदी पर निर्मित की जा रही 40 मेगावाट क्षमता की बहुउद्देशीय राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), दिल्ली को 23 क्यूसेक पेयजल उपलब्ध करवाना है। परियोजना के तहत 148 मीटर ऊंचे रॉक-फिल बांध तथा 40 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह का निर्माण प्रस्तावित है।


इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता कापटा, इंजीनियर सुनील गुप्ता, प्रदीप मेहरा एवं कपिल शर्मा, जिला प्रशासन और रेणुका बांध परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।

100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

आर्थिकी : 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

प्रतिबद्धता : राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

ऊर्जा नीति : 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

पूजा-अर्चना : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

सेमिनार : धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

संबोधन : हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

शुभारंभ : पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

X