Friday, November 27, 2026
BREAKING
• सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल • प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर • 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार • एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद • राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की • 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल • राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई • 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू
 

सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 27, 2026 18:45 PM IST
सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

शिमला, 27 नवंबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकारी संस्थानों का ऑडिट केवल सरकारी राजस्व और व्यय की पारंपरिक जांच तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे सुशासन, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय का एक सशक्त माध्यम बनना चाहिए। राज्यपाल ने आज शिमला में आयोजित ऑडिट सप्ताह-2026 समारोह को संबोधित किया। उन्होंने परिणाम आधारित ऑडिट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे जनकल्याण और विकास योजनाओं पर खर्च होने वाली धनराशि नागरिकों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित होगा।

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती का आकलन उसकी आर्थिक प्रगति के साथ-साथ उसकी संस्थाओं की विश्वसनीयता, प्रशासन में पारदर्शिता और नागरिकों के प्रति जवाबदेही से किया जा सकता है। उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को सार्वजनिक वित्त, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास का संरक्षक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व में आने वाली धनराशि जनता की मेहनत, विश्वास और आकांक्षाओं को दर्शाती है। इसका विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिनिमम गवर्नमेंट मेक्सिमम गवर्नंेस के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली जैसी पहल वित्तीय पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने में ऑडिट संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने बल देते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र की पहचान केवल मजबूत अर्थव्यवस्था से नहीं, बल्कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी शासन व्यवस्था, जवाबदेह संस्थानों और व्यवस्था में नागरिकों के विश्वास से भी होती है।


राज्यपाल ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान कैग ने संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रस्तुत करने के लिए 249 ऑडिट रिपोर्टों को मंजूरी दी तथा 8,793 वित्तीय प्रमाणन ऑडिट पूरे किए। वहीं, ऑडिट संबंधी हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप 4,251 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय वसूली हुई।


तकनीकी प्रगति को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्यपाल ने ऑडिट व्यवस्था को मजबूत बनाने, वित्तीय जोखिमों की समय रहते पहचान करने और संस्थागत दक्षता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा एनालिटिक्स, जीआईएस मैपिंग और डिजिटल तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग की वकालत की।


उन्होंने हिमाचल प्रदेश ऑडिट कार्यालय द्वारा डेटा आधारित ऑडिटिंग अपनाने की सराहना की। शिमला स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन की उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम और कुशल अधिकारियों को तैयार कर रहा है।

हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और विकास संबंधी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने वित्तीय संसाधनों के विवेकपूर्ण प्रबंधन और उनके सतत उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, बुनियादी ढांचे, पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा पर होने वाले खर्च का आकलन दीर्घकालिक जनकल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता के दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए।


उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सार्वजनिक बुनियादी अधोसंरचना टिकाऊ, आपदा प्रतिरोधी और आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में वित्तीय पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


राज्यपाल ने सरकारी विभागों से आग्रह किया कि वे ऑडिट टिप्पणियों को केवल कमियों की पहचान के रूप में न देखें, बल्कि उन्हें व्यवस्था में सुधार के अवसर के रूप में लें। उन्होंने ऑडिट की सिफारिशों पर समयबद्ध और रचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ऑडिट अधिकारियों को स्वतंत्रता, निष्पक्षता और ईमानदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का संदेश देते हुए राज्यपाल ने उनसे जनविश्वास के संरक्षक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदानकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पद अधिकार प्रदान करता है, ईमानदारी सम्मान अर्जित करती है और कर्तव्य के प्रति समर्पण इतिहास रचता है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया, जहां पारदर्शिता शासन की पहचान हो, जवाबदेही संस्थागत संस्कृति का हिस्सा बने, वित्तीय पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता हो और प्रत्येक निर्णय का आधार जनकल्याण हो।

राज्यपाल ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार ( ऑडिट ) पुरुषोत्तम तिवारी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स के महानिदेशक एस. आलोक, राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें ऑडिट विभाग की जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग की समृद्ध विरासत और महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्यपाल को ऑडिट एवं लेखा विभाग की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और कार्य निष्पादन की व्यवस्थाओं से अवगत करवाया गया। इसके बाद, राज्यपाल ने हिमकारा स्टोर का दौरा किया, जहां कारागार बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं और यह बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज तथा भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के तीनों कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

सवाल : प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

रोजगार : 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

ई-गवर्नेंस : एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

निरीक्षण : राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

आर्थिकी : 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

प्रतिबद्धता : राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

ऊर्जा नीति : 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

पूजा-अर्चना : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

X