Friday, November 27, 2026
BREAKING
• सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल • प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर • 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार • एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद • राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की • 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल • राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई • 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू
 

एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 27, 2026 18:34 PM IST
एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

शिमला, 27 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक नवोन्मेषी कदम उठाए हैं। इस क्रम में अब जल्द ही चिकित्सकों को मरीजों का पूरा चिकित्सीय विवरण और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीज और चिकित्सक को उपचार प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) लागू करने जा रही है। इस प्रणाली का उद्देश्य अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस प्रणाली के तहत मरीजों के रिकॉर्ड, अस्पतालों से संबंधित जानकारी, डेटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करने तथा अन्य आवश्यक संस्थागत प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

प्रदेश में इस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार प्रशिक्षित डेटा एंट्री ऑपरेटरों और आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती करेगी। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में सूचनाओं की समयबद्ध एंट्री, रख-रखाव और अपडेट सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थान डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

 

इसी दिशा में राज्य सरकार ने एचएमआईएस के सफल कार्यान्वयन और सुचारू संचालन के लिए 661 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी)/डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति (एंगेज्मेंट) को स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल से मरीजों की जानकारी मात्र एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी)/डेटा एंट्री ऑपरेटरों के 561 पद भरेगी। इनमें चिकित्सा शिक्षा निदेशालय शिमला में 20, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 100, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में 61, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में 50, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 100, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 90, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 50, राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला में 20 तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज चमियाना में 70 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डेटा एंट्री ऑपरेटरों के 100 पद भरे जाएंगे।

ये कर्मचारी ई-ऑफिस, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन पत्राचार, एचएमआईएस संचालन, डेटा प्रबंधन, रिपोर्ट एवं विवरण तैयार करने, सरकारी पोर्टल संचालन, ई-वेतन से संबंधित कार्यों, ऑनलाइन भर्ती एवं स्थापना संबंधी मामलों तथा सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से खरीद प्रक्रिया सहित विभिन्न तकनीक आधारित प्रशासनिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सहयोग करेंगे।
इनकी तैनाती से विद्यार्थियों, शिक्षण संकाय, चिकित्सा एवं गैर-चिकित्सा कर्मचारियों, मरीजों, अस्पतालों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित डेटा प्रबंधन भी अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगा।


ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त श्रम शक्ति, आधुनिक तकनीक और बेहतर आधारभूत ढांचे से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तरोन्नयन को प्राथमिकता प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

 

सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

ऑडिट सप्‍ताह : सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

सवाल : प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

रोजगार : 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

निरीक्षण : राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

आर्थिकी : 100 रुपये प्रति 1,000 घन फुट की दर पर पड़ोसी राज्‍यों को अतिरिक्‍त जल देगा हिमाचल

राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

प्रतिबद्धता : राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

ऊर्जा नीति : 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

पूजा-अर्चना : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

X