Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कुल्लू में लोक संस्‍कृति व पर्यावरण पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 29, 2022 18:01 PM IST
कुल्लू में लोक संस्‍कृति व पर्यावरण पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

कुल्‍लू, 29 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज जिला कुल्लू के देव सदन में रूपी-सराज कला मंच, हिमाचल कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी और संस्कार भारती हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति और उच्च परम्पराओं की विभिन्न आयामों को प्रदर्शित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें इन परम्पराओं को पुनर्स्थापित करने के लिए काम करना चाहिए।

 

आर्लेकर ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र के अस्तित्व का एक उद्देश्य होता है और हमारी परम्पराओं ने पूरी दुनिया को शिक्षित किया है। संपूर्ण विश्व हमारे विचारों, अस्तित्व, धरोहर और परम्पराओं से सीख रहा है परंतु दासता वाली मानसिकता ने हमें हमारी परंपराओं से दूर कर दिया है। अब समय है कि हम वैचारिक स्वतंत्रता की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन हमें इस दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण प्रत्यक्ष रूप से हमसे जुड़े हुए हैं और हमारा प्रतिबिंब उनसे प्रदर्शित होता है। यह हमारा दायित्व है कि हम इस सम्मेलन के माध्यम से सार्थक संवाद करें और समाज के प्रति अपना योगदान देते हुए दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह नीति हमारी मानसिकता को परिवर्तित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि विश्व के विकसित राष्ट्र अपनी भाषा का उपयोग करके विकसित हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब वर्तमान समय की मांग है कि हम अपनी मातृभाषा को अपनाएं और इस शिक्षा नीति के कारण यह संभव हो पाएग। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परम्पराओं पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने अमृत काल के इस अवसर पर लोगों का आह्वान किया कि देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कुल्लू के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक और आदित्य ठाकुर को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने प्रो. इंद्र ठाकुर की किताब का विमोचन भी किया। रूपी सराज कला मंच के अध्यक्ष प्रो. इंद्र ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत करत हुए कहा कि मंच विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। कला मंच के माध्यम से पानी, पर्यावरण और विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर रूपी सराज कला मंच के सचिव डॉ. दयानंद गौतम ने कला मंच की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मास्को अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्पीकर लारीसा वी. सर्जिना ने भारतीय लोक संस्कृति एवं पर्यावरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के मध्य गहरे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और संस्कृति और आध्यात्मिक सोच में भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

 

इससे पूर्व, राज्यपाल ने देव सदन स्थित संग्रहालय का दौरा किया और वास्तुकला के विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक, गुरुदेव शर्मा, देश और विदेश के प्रतिभागी, महिला मंडलों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले, कुल्लू पहुंचने पर भूंतर हवाई अड्डे पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया।

 

बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

सरकार गांव के द्वार : बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

जनसभा : पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

शिलान्‍यास/उद्घाटन : सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

राहत : मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

विकास : मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

जनसभा : हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

पहली किस्त जारी : कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

VIDEO POST

View All Videos
X