Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

ताश के पत्‍तों की तरह गिरे सुपरटेक के ट्विन टावर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 28, 2022 15:26 PM IST
ताश के पत्‍तों की तरह गिरे सुपरटेक के ट्विन टावर

नोएडा(उप्र), 28 अगस्त। भारत की राजधानी दिल्‍ली के साथ लगते नोएडा स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। विस्फोट के बाद चंद सेकेंड में विशाल इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई।

 

अवैध रूप से निर्मित इन ट्विन टावर को धराशायी करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के एक साल बाद यह कार्रवाई की गई है। लगभग 100 मीटर ऊंचे टावर को चंद सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया। दिल्ली की प्रतिष्ठित कुतुब मीनार (73 मीटर) से ऊंचे इन टावर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन’ तकनीक की मदद से गिराया गया।

 

ट्विन टावर भारत में अब तक ध्वस्त की गई सबसे ऊंची संरचनाएं रहीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी के भीतर 2009 से ‘एपेक्स’ (32 मंजिल) और ‘सियान’ (29 मंजिल) टावर निर्माणाधीन थे। इमारत गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जैसे ही इमारत गिरी मलबे का गुब्‍बार छा गया और पूरे क्षेत्र को कुछ मिनटों तक ढक लिया। बताया जा रहा है कि इन इमारतों के गिरने से जो हजारों टन मलबा गिरा है, उसे हटाने में ही तीन माह का समय लग जाएगा।  

स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

सफलता : स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत जी-20 के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की बैठक शुरू

उद्घाटन : भारत जी-20 के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की बैठक शुरू

इसरो ने एलवीएम3-एम2 का सफल प्रशेपण कर रचा इतिहास

अंतरिक्ष फतह : इसरो ने एलवीएम3-एम2 का सफल प्रशेपण कर रचा इतिहास

न्यायमूर्ति यूयू ललित बने सीजेआई, कार्यकाल सौ दिन से भी कम

नियुक्‍ति : न्यायमूर्ति यूयू ललित बने सीजेआई, कार्यकाल सौ दिन से भी कम

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, बोले पूरी तरह बर्बाद हुई पार्टी

क्षरण : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, बोले पूरी तरह बर्बाद हुई पार्टी

पेगासस जांच पैनल को 29 में से 5 फोन में मिला मालवेयर: सुप्रीम कोर्ट

खुलासा : पेगासस जांच पैनल को 29 में से 5 फोन में मिला मालवेयर: सुप्रीम कोर्ट

पीएम सुरक्षा में चूक मामले में नपेंगे फिरोज़पुर के एसएसपी

रिपोर्ट तैयार : पीएम सुरक्षा में चूक मामले में नपेंगे फिरोज़पुर के एसएसपी

भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा, स्‍थानीय उत्‍पाद खरीदने को प्रेरित करें संत: पीएम मोदी

हनुमान जयंती पर बोले : भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा, स्‍थानीय उत्‍पाद खरीदने को प्रेरित करें संत: पीएम मोदी

VIDEO POST

View All Videos
X