Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को • सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर • विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल
 

धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, November 25, 2026 18:27 PM IST
धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज(हमीरपुर),25 नवंबर। कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा ‘समकालीन भारत में संवैधानिक मूल्य, अधिकार, न्याय एवं शासन’ विषय पर आयोजित किया जा रहा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार बुधवार को आरंभ हो गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने इस सेमिनार का शुभारंभ किया। इसमें कई प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य अतिथि संविधान, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले रहे हैं।

सेमिनार के आयोजन के लिए कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने इसके माध्यम से कानून के विद्यार्थियों को कई प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञों से संवाद करने और सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक विशेष पहल की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने इस पीठ की स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित किया है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस संकल्प का उद्देश्य कांगड़ा, चंबा और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के लोगों को न्याय के लिए शिमला की लंबी यात्रा से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय कानून के विद्यार्थियों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

 

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उसे व्यावहारिक जीवन में अपनाकर समाज के हित में उपयोग करना है।
 

विधि विभाग की अध्यक्ष डॉ. मनु शर्मा ने सेमिनार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रो. बोनो क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी जागरूकता और जरूरतमंदों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 सेमिनार के तकनीकी सत्रों में डॉ. ओंकार भाटिया ने भारतीय संविधान के निर्माण, संविधान सभा की भूमिका और संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 32 और 226 की व्याख्या करते हुए समानता, न्याय एवं बंधुत्व के महत्व को रेखांकित किया। आशिबा गुप्ता ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मानवाधिकारों, समानता और कानूनी संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी।

 

अधिवक्ता अमित शर्मा ने प्रो बोनो विधिक सेवाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 15100 हेल्पलाइन तथा न्याय बंधु ऐप के माध्यम से आम नागरिकों को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया समझाई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय कुमार डोगरा ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा के लिए कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर विचार रखे।

सेमिनार के दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें एडवोकेट आरके जसरोटिया, एडवोकेट चेतराम कश्यप, एडवोकेट हिमांशु, एडवोकेट खुशबू, एडवोकेट दीक्षा शर्मा और एडवोकेट वेनिका शामिल रहे। अधिवक्ता रेखा शर्मा और वरिष्ठ नागरिकों प्रताप सिंह, कृष्ण चंद, गुरुदेव सिंह, जगदीश चंद वर्मा, सोहन सिंह तथा कुलवंत सिंह पठानिया को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गुलशन संधू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।  

40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

ऊर्जा नीति : 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

पूजा-अर्चना : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

संबोधन : हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

शुभारंभ : पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

रोजगार : 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

आर्थिक बदहाली : सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

दीक्षांत समारोह : विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

X