Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर से कटासनी में इंटरनेशनल शूटिंग रेंज़ खोलने का आग्रह किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 12, 2023 17:11 PM IST
विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर से कटासनी में इंटरनेशनल शूटिंग रेंज़ खोलने का आग्रह किया

नई दिल्‍ली/शिमला,12 अप्रैल। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज़ स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम तथा आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था। परंतु इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शूटिंग रेंज़ तथा इंडोर बाक्‍सिंग हॉल व अन्य इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ में 10 मीटर, 25 तथा 50 मीटर शूटिंग रेंज़, फाइनल प्रतियोगिता के लिए शूटिंग रेंज़ हॉल, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए इंडोर हॉल तथा अन्य दूसरी इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम निर्मित करने का प्रस्ताव है।

 

विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया ताकि यहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेषज्ञ व अनुभवी सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही प्रस्तावित शूटिंग रेंज़ का प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।

 

उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज़ स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X