Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र ने स्वीकृत  किए 267 करोड़: विक्रमादित्य सिंह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 03, 2025 18:11 PM IST
विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए केंद्र ने स्वीकृत  किए 267 करोड़: विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 04 मार्च। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय मार्गों सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूंजी परिव्यय के तहत केंद्र सरकार से विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1400 करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी, जिसमें से प्रथम चरण में भारत सरकार द्वारा 267 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कई बार परियोजनाओं को स्वीकृत करने में तेजी लाने और धनराशि स्वीकृत करने से सम्बंधित मुद्दों को केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठा चुके हैं। प्रथम चरण में 267 करोड़ रुपये जारी करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है।


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में जिला चम्बा व ऊना में तीन-तीन पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 54.37 करोड़ रुपये निगूलसरी-नाथपा सड़क पर लैंडस्लाईड मिटीगेशन के लिए और 40.85 करोड़ रुपये कटोरी बांगड़ा-बनीखेत-चम्बा-भरमौर सड़क के केरू पुल के समीप लैंडस्लाईड मिटीगेशन के लिए स्वीकृत किए गए हैं। कटोरी बांगड़ा-बनीखेत-चम्बा-भरमौर भट्टी नाला पुल के समीप सड़क को टू-लेन बनाने सहित भूमि अधिग्रहण के लिए 48 करोड़ रुपये, जिला ऊना में बरना और बोरे वाली खड्ड पर 2 पुलों के निर्माण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 24.27 करोड़ रुपये और स्वां नदी पर पुल निर्माण के लिए 36.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


इसके अतिरिक्त, ठियोग बाईपास से होकर गुजरने वाली कालका-शिमला-वांगतू सड़क के रखरखाव, सैंज-लूहरी-औट सड़क सहित संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्यों, ढली-ठियोग-नारकंडा-रामपुर सड़क के सुदृढ़ीकरण, विभिन्न सड़कों की मैटलिंग एवं टारिंग और कलवर्ट बनाने आदि कार्यों के लिए भी केंद्र द्वारा यह धनराशि स्वीकृत की गई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा किया जा चुका है और अब इसकी 1452 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है। यह टनल 4.156 किलोमीटर लम्बी होगी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा।

 

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X