Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कांगड़ा से भेदभाव के आरोप पर चंद्र कुमार व किशोरी लाल का जयराम ठाकुर पर पलटवार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, March 01, 2023 20:58 PM IST
कांगड़ा से भेदभाव के आरोप पर चंद्र कुमार व किशोरी लाल का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला, 01 मार्च। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने जिला कांगड़ा के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कांगड़ा को उचित मान-सम्मान देते हुए उपयुक्त प्रतिनिधित्व दिया है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिले से गहरा नाता है।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के विकास में भी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है तथा कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिले के पौंग डैम में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ देहरा में अंतरराष्‍ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर तथा धर्मशाला के पास नरघोटा में टूरिज्म विलेज विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले की जनता को विकास चाहिए तथा वर्तमान प्रदेश सरकार ऐसी अनेकों परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

प्रो. चंद्र कुमार और किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का यह कहना कि कांग्रेस सरकार एक साल भी नहीं चल पायेगी, यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है तथा यह स्पष्ट करता है कि भाजपा अभी तक जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी तथा भाजपा की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें नाकाम साबित होंगी।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने अन्तिम छः माह के कार्यकाल में 900 से अधिक संस्थान बिना बजट प्रावधान के खोले और स्तरोन्नत कर दिए थे, जिन्हें चलाने के लिए प्रतिवर्ष 5000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बजट का प्रावधान करने के उपरान्त ही योजनाओं को लागू कर रही है।

प्रो. चंद्र कुमार एवं किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने फिजूलखर्ची की और सरकार के मंत्री सत्ता सुख भोगने तक ही सीमित रहे। तत्कालीन मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता हवा में उड़ने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जानती है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को परामर्श दिया कि वे राजनीतिक द्वेष भाव को छोड़कर प्रदेश हित में सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X