Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर के लिए139 वर्ग मीटर भूमि दी दान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 20, 2022 19:18 PM IST
सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर के लिए139 वर्ग मीटर भूमि दी दान

सोलन, 20 मई। स्थानीय मुरारी मार्कीट हॉल में वीरवार को खाटू नरेश श्याम बाबा की भजन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। स्थानीय  निवासी अमित एवं पायल बंसल ने वैवाहिक जीवन की 20 वीं वर्षगांठ के मौके पर “एक शाम श्याम बाबा के नाम“ का आयोजन किया। इस मौके पर नारनौल, हरियाणा से पधारे भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। “ करने वाला श्याम - कराने वाला श्याम “ संस्था सोलन के सहयोग से आयोजित इस भजन संध्या में विकास जांगिर व उनके सहयोगियों ने बाबा के मनमोहक भजनों से श्याम परिवार सोलन के सैकड़ों भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू नरेश श्याम बाबा, वृदांवन धाम श्री राधे श्याम व शूलिनी मैय्या की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या के दौरान अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने अपनी धर्मपत्नी स्व. माया देवी व अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के महासचिव सतीश बंसल ने अपने छोटे भाई स्व. नरेश बंसल की मधुर स्मृति में शहर के शिल्ली रोड पर माँ शूलिनी के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के समीप 139 वर्ग मीटर भूमि को सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर निर्माण हेतू दान में देने की घोषणा की।

मंदिर हेतू भूमि मिलने से उत्साहित “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम“ संस्था के अनेक सदस्यों ने मंदिर हेतू अपनी सहयोग राशि देने का ऐलान करना शुरू किया और देखते ही देखते करीब दस लाख की राशि एकत्र हो गई।

 

शहर के बीचोबीच शूलिनी मंदिर के समीप इस भूमि पर श्याम प्रेमियों के सहयोग से शीध्र ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। “ करने वाला श्याम कराने वाला श्याम “ संस्था के प्रधान विनोद केडिया व सचिव चंदन लाल ने श्याम बाबा के मंदिर हेतू भूमि दान करने के लिए बंसल परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर वैश्य समाज सोलन के अध्यक्ष रमेश बंसल, श्याम परिवार सोलन के प्रधान त्रिलोक चंद गर्ग, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, व्यापार मंडल सोलन के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, संस्था के कोषाध्यक्ष अमित बंसल, सदस्य सचिन मित्तल, पवन अग्रवाल, भूपेन्द्र बंसल, हेमी अग्रवाल, हर्ष सहगल, सतीश गोयल, जतिन साहनी व अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

आस्‍था और विकास : ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

लोकार्पण : संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

अग्रणी : मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

पत्रकारवार्ता : आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

चुनाव प्रचार : कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

हमला : तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

नामांकन : बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X