Sunday, May 05, 2024
BREAKING
आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू
 

नौणी विवि की वार्षिक बैठक में बोले राज्‍यपाल विद्यार्थियों के कौशल विकास पर दें विशेष ध्यान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 26, 2023 18:28 PM IST
नौणी विवि की वार्षिक बैठक में बोले राज्‍यपाल विद्यार्थियों के कौशल विकास पर दें विशेष ध्यान

सोलन, 26 अप्रैल। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सीनेट की 16वीं वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिये भी प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि यह विश्वविद्यालय देश के आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में पुनर्प्रतिष्ठापित हो।

 

इसके लिए विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सीनेट की बैठक को नियमित तौर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष अपनी घरेलू आय 30.74 करोड़ रुपये अर्जित की है तथा विश्वविद्यालय केंद्र सरकार से भी अनुसन्धान व शिक्षा कार्यों के लिए भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद से अनुदान ले रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्य परियोजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए और प्रयास किये जाने चाहिये।


श्री शुक्ल ने कहा कि इस अवधि में विश्वविद्यालय ने बुनियादी ढांचा विकसित करने में काफी प्रगति की है। इस दिशा में पिछली सीनेट की बैठक से अब तक 37.99 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रों के लिए अध्ययन-कक्ष, ई-कार्ट्स तथा सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए, सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट व छात्रों के लिए एक सोलर स्टीम किचन जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को छात्रों और वैज्ञानिकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान 4 हजार 623 नई किताबें, पत्रिकाएं और थीसिस पुस्तकालय संग्रह में जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को मात्र उपाधिधारक बना देने से हमारा दायित्व पूरा नहीं हो सकता। अपितु युवाओं में सम-सामयिक चुनौतियों का सामना करने का साहस और क्षमता विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है तभी विश्वविद्यालय सही मायनों में अपनी भूमिका को निभा पाएगा।

विधायक एवं विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य विनोद सुलतानपुरी तथा अजय सोलंकी ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चन्देल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान भौतिक विकास के साथ-साथ अकादमिक उपलब्धियां विश्वविद्यालय ने अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों के माध्यम से 89 परियोजनाएं अनुसंधान के लिये पिछले पांच वर्षों में मिली हैं और पिछले माह में नाबार्ड ने इस के लिये 29 लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि के लिये विश्वविद्यालय को अभी तक 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने करीब 31 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

निदेशक अनुसंधान, डॉ. संजीव चौहान ने शोध गतिविधियों तथा विस्तार शिक्षा, डॉ. इंदर देव ने विस्तार गतिविधियों पर अपनी प्रस्तुति दी। रजिस्ट्रार संदीप नेगी ने बैठक की कार्यवाई का संचालन किया। 

 

देवभूमि की पवित्रता को बनाये रखने के लिए नशे से दूर रहें युवा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं का आहवान किया कि देवभूमि हिमाचल की पवित्रता को बनाये रखने के लिए नशे से दूर रहें और प्रतिज्ञा लें कि नशा नहीं करेंगे। राज्यपाल आज सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने 75 लाख रुपये की लागत से पहाड़ी शैली में निर्मित विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की अंतर कालेज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भी किया।


हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने इस संस्थान से जुड़े लोगोें से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सेब राज्य के रूप में देश-विदेश में पहचान है।

शिक्षा, शोध व प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बागवानी व सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास में इस विश्वविद्यालय ने सक्रिय भूमिका निभाई है और अपनी स्थापना की प्रासंगिकता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सेब राज्य के रूप में पहचान दिलाने में भी विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की शैक्षणिक संस्थानों की अटल रैंकिंग के तहत वर्ष 2021 में इस विश्वविद्यालय को प्रोमिसिंग बैंड में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2022 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भी देश के 72 कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिग में इस विश्वविद्यालय को 22वां स्थान प्रदान किया। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय को इंटरनेशनल ग्रीन यूनिवर्सिटी अवार्ड-2022 से नवाजा गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।


श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ यहां खेलकूद व अन्य गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं और यहां अध्ययनरत लोकेश भनोट और संध्या जैसे छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा वित्त-पोषित 99.41 करोड़ रुपये की 89 परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनमें से 2022-23 में 9.92 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाएं प्राप्त की गई हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को अनुसंधान, नवोन्मेष और तकनीक के माध्यम से किसानों को अच्छी और कम लागत की तकनीक उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर वैज्ञानिकोें से अपील की कि वे बागवानों को प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करें।


राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत कुछ फसलों की उत्पादन विधि का मानकीकरण किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अन्य फसलों के मॉडल भी तैयार किए जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रदेश की पहली प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान उत्पादकता कम्पनी का गठन करने और इस कम्पनी से ‘बी’ और ‘सी’ ग्रेड के सेब का प्रसंस्करण विश्वविद्यालय में होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर इसे बागवानों तथा खेतों तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सघन अनुसंधान की आवश्यकता पर भी बल दिया तथा कहा कि आज के बदलते परिवेश में कार्यों में तेजी व गुणवत्ता लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए।


इससे पूर्व, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की नई गतिशील वेबसाइट का शुभारम्भ किया और छः विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया।

डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल को सम्मानित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न केवल विश्वविद्यालय में बल्कि इससे सम्बद्ध चार महाविद्यालयों में 300 विद्यार्थी 17 विभिन्न विषयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय समाज के साथ जुड़कर कार्य कर रहा है।


पद्मश्री विद्यानंद सरैक, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अजय सौलंकी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी, चार महाविद्यालयों से प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं, विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम

प्रचार : आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम

दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

संबोधन : दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

संबोधन : षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सख्‍ती : टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

जनसभा : सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

सहायता : सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

समारोह : मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

शुभारंभ : मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

VIDEO POST

View All Videos
X