Sunday, April 28, 2024
BREAKING
सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या
 

मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, October 04, 2023 17:35 PM IST
मुख्यमंत्री ने द लॉरेंस स्कूल सनावर के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

सोलन,04 अक्‍तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के द लॉरेंस स्कूल, सनावर के 176वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की और मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने इस विशेष अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में बेहतर इंसान बनने की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के निर्णय जटिल हो सकते हैं और कई बार स्वार्थ और बिना किसी प्रयास के आसानी से सफल होने की आकांक्षा किसी को भी आकर्षित कर सकती है, लेकिन जीवन में कभी भी शार्टकट सफलता का विकल्प नहीं हो सकता। हमें सदैव याद रखना चाहिए कि सफलता, प्रसिद्धि, लोकप्रियता और धन अस्थायी खुशी प्रदान कर सकते हैं, परन्तु वास्तविक रूप से जीवन मूल्यों के प्रति सच्चे रहने, नैतिकता का पालन करने तथा सदाचारी जीवन जीने से ही वास्तविक संतोष प्राप्त होता है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सिद्धांतों पर अटूट विश्वास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन ईमानदारी और नैतिक मूल्य हमारे जीवन में एक मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, अपनी आकांक्षाओं और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम करने तथा चुनौतियों का सामना करने पर भी कभी हार न मानने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच और अनुशासन जैसे गुणों का विकास करने में द लॉरेंस स्कूल, सनावर के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह गुण जीवन में आगे बढ़ने में अमूल्य साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने छात्रों के जीवन को आकार दिया है और यह संस्थान विद्यार्थियों को ज्ञान एवं चरित्र की खोज के लिए भी प्रेरित करता है।

इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक संवर्द्धन केंद्र का लोकार्पण और नवाचार प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


मुख्य अध्यापक, हिम्मत सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

संबोधन : दृढ़ता से हर चुनौती का सामना कर आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना को करेंगे साकार: सुक्‍खू

षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

संबोधन : षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा प्रदेश: सुक्‍खू

टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सख्‍ती : टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण, नहीं बख्‍शे जाएंगे अग्‍निकांड के दोषी: हर्षवर्द्धन चौहान

सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

जनसभा : सीएम ने नालागढ़ में 90 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समर्पित

सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

सहायता : सोलन के आपदा प्रभावितों को सीएम ने दिए 11.31 करोड़, 26 मेधावियों को टेबलेट

मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

शुभारंभ : मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को राष्ट्र स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की

योग एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक: डॉ. शांडिल

योग दिवस : योग एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक: डॉ. शांडिल

सोलन निवासी संतोष कालरा को मिला विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान

उपलब्‍धि : सोलन निवासी संतोष कालरा को मिला विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान

VIDEO POST

View All Videos
X